नलवा परिवार द्वारा श्री ओम प्रकाश जिंदल बाबूजी” को 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली

नलवा परिवार द्वारा श्री ओम प्रकाश जिंदल बाबूजी” को 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली
तमनार @संदेशा 24
नलवा परिवार द्वारा जिंदल उद्योग समूह के संस्थापक, प्रखर राजनीतिज्ञ एवं समाज सेवक श्री ओम प्रकाश जिंदल “बाबूजी” की 21वीं पुण्यतिथि दिनांक 31 मार्च 2026 को डायरेक्टर एवं प्लांट हेड डॉ. एसएस राठी जी तथा समस्त अधिकारी, कर्मचारी गण, संयंत्र स्थित ओ. पी. जिंदल स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाए एवं श्रमिकों की उपस्थिति में बाबू जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्लांट हेड डॉ. एसएस राठी जी द्वारा श्री बाबू जी को श्रद्धांजलि देते हुए एवं बाबूजी के साथ बिताए अपने कार्य के अनुभवों को याद करते हुए हुए कहा कि बाबू जी का पूरा जीवन काल प्रेरणा एवं उपलब्धियों से भरा हुआ है. वह हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। 1952 में हिसार में एक छोटी सी बाल्टी निर्माण इकाई से अपनी यात्रा शुरू करने वाले बाबू जी ने स्टील पाइप्स, स्टेनलेस स्टील और पावर सेक्टर में क्रांतिकारी योगदान दिया। वे भारतीय स्टील उद्योग के अग्रदूत बने और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबूजी अपने दृढ़ इच्छाशक्ति, कड़ी मेहनत एवं लगन के बल एक विशाल जिंदल समूह का गठन किया जो आज वैश्विक स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बना चुका है एवं उनके मार्गदर्शन में जिंदल समूह आज विश्व स्तर पर एक मजबूत औद्योगिक साम्राज्य के रूप में स्थापित है।

“मशीनों से बात करने वाले व्यक्ति” के नाम से प्रसिद्ध बाबू जी न केवल एक सफल उद्योगपति बल्कि एक समर्पित समाजसेवी और राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अनेक पहल कीं, जिनका लाभ आज लाखों लोगों को मिल रहा है। श्री बाबूजी जितना महत्व आर्थिक प्रगति को देते थे उससे कहीं ज्यादा महत्व उन्होंने शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार से जुडे अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को दिया है। वह सदैव समाज सेवा हेतु तत्पर रहे। वे हमेशा कहते थे जब तक किसी क्षेत्र का सामाजिक विकास नहीं होगा तब तक वह क्षेत्र विकसित नहीं हो सकता इसलिए हमें सर्वांगीण विकास करना हो तो हमें उसके आर्थिक एवं सामाजिक दोनों पहलुओं को देखते हुए कार्य करने होंगे। जीवन पर्यंत उनकी कोशिश रही कि अंचल के निवासी शिक्षित स्वस्थ एवं समृद्ध हों जिससे कि देश की प्रगति में सहयोग कर सकें।

इस अवसर पर संयंत्र स्थित मंदिर प्रांगण में प्रति वर्ष कि भांती इस वर्ष भी ग्राम तराईमाल एवं उज्जलपुर के वृद्ध निराश्रित महिलाओं एवम पुरुषों को नलवा सयंत्र द्वारा ससम्मान एवं आदरपूर्वक भोजन करा के वस्न वितरण कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत तराईमाल के सरपंच श्री अनंतराम भगत एवं पूर्व सरपंच श्रीमति बिंदिया भगत एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

:


