तमनार तहसील के ढोलनारा एसआरसी कंपनी की छड़ से भरा ट्रेलर फंस जाने से अनलोड के दौरान 33 kv पोल में चिंगारी,बाल बाल बचे मजदूर

तमनार तहसील के ढोलनारा एसआरसी कंपनी की छड़ से भरा ट्रेलर फंस जाने से अनलोड के दौरान 33 kv में चिंगारी
तमनार तहसील के ढोलनारा के पास 28 अगस्त को एसआरसी कंपनी की छड़ से भरा ट्रेलर फंस जाने से अनलोड के दौरान 33 kv पोल में छड़ गिर जाने से चिंगारी निकलने लगा।ढोलनारा – करवाही रोड में एसआरसी कंपनी की भारी वाहनों से सड़क की दयनीय स्थिति हो गई है।जिसमे साइकिल व दोपहिया चालको एवं ग्रामीणजनों को आवाजाही मे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छड़ से भरा ट्रेलर फस गया जिससे दूसरे ट्रेलर में अनलोड करते समय 33 केवी बिजली पोल में छड़ गिर गया जिससे चिंगारी निकलने लगा।ट्रेलर चालक व श्रमिक बाल-बाल बचे। ग्रामीणों के बार-बार बोलने के बाद भी उसी रोड में भारी वाहन लाया जा रहा है। आज दिनभर ट्रेलर फंस जाने से रोड जाम हो गया जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अब देखना होगा कि प्रशासन एसआरसी कंपनी पर जांच कार्यवाही कब करती है।


