WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 6 मामलों में 305 लीटर महुआ शराब और 1050 किलो लाहन जब्त

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 6 मामलों में 305 लीटर महुआ शराब और 1050 किलो लाहन जब्त

*5 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, नालों किनारे अवैध भट्ठियां भी उजागर

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़ @संदेशा 24

रायगढ़ जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने व्यापक और सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते दो-तीन दिनों के भीतर विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 6 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए, जिनमें 305.200 लीटर महुआ शराब तथा 1050 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 1,13,540 रुपये बताया गया है।

सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि आबकारी टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम लोहरसिंग से देवराज टंडन (26 वर्ष) के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम जकेला से शेख नसीरूद्दीन (40 वर्ष) के पास से भी 6 लीटर शराब जब्त की गई। थाना कोतरारोड अंतर्गत ग्राम कुरमापाली में कार्रवाई करते हुए राजकुमार चौहान (35 वर्ष) के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

वहीं थाना तमनार क्षेत्र में भी आबकारी टीम सक्रिय रही, जहां ग्राम लालपुर से अजय राठिया (31 वर्ष) के पास से 15 लीटर और ग्राम आमघाट से अमित एक्का (31 वर्ष) के कब्जे से 9.200 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इन सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। केवल व्यक्तियों की गिरफ्तारी तक ही सीमित न रहकर आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण स्थलों पर भी सख्त कार्रवाई की। थाना चक्रधर नगर क्षेत्र के ग्राम भगोरा नाला किनारे दबिश देकर टीम ने 100 लीटर महुआ शराब और 800 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया।

इसी प्रकार थाना पुसौर अंतर्गत ग्राम कसाईपाली नाला किनारे छापेमारी में 145 लीटर महुआ शराब एवं 250 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इन दोनों मामलों को विवेचना में लेकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्त... चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद श्री विजय... चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी... चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की पर... चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति... चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से ... छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद श्री विजय बघेल ने किया दीप प्र... मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ...