तमनार
जनपद पंचायत तमनार में 51 अधिकारी कर्मचारी सचिवों एवं सीएचसी में अन्तर्गत कुल 98 लोगो का कोरोना परीक्षण किया गया

जनपद पंचायत तमनार में 51 अधिकारी कर्मचारी सचिवों एवं सीएचसी में अन्तर्गत कुल 98 लोगो का कोरोना परीक्षण किया गया
तमनार @संदेशा 29.8.2020 सामुदायिक स्वास्थ केंद्र तमनार अंतर्गत जनपद कार्यालय में माइक्रोप्लान के तहत के 51 अधिकारी कर्मचारियो का कोरोना परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 अगस्त से लगातार स्थानीय उद्योगों,शासकीय विभागों के अधिकारी कर्मचारियो एवं कोरोना संक्रमित ब्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आये लोगो का आरटीपीसीआर आर डी,एंटीजन जांच किया जा रहा है। 29 अगस्त को आरटीपीसीआर 82 आर डी एंटीजन 16 लोगो का जांच किया गया।ज्ञात हो जनपद कार्यालय में 18 अगस्त को 14 लोगो का कोरोना परीक्षण किया गया था। जिसमे सभी लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी।अब तक 65 अधिकारी कर्मचारी सचिव की परीक्षण कराया जा चुका है।


