WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

जनसामान्य के बीच पहुंचा प्रशासन, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान *स्वास्थ्य, पोषण, राजस्व एवं जनकल्याण सेवाओं का मिला एक मंच पर लाभ

जनसामान्य के बीच पहुंचा प्रशासन, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

*स्वास्थ्य, पोषण, राजस्व एवं जनकल्याण सेवाओं का मिला एक मंच पर लाभ*

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

*विभिन्न योजनाओं से बड़ी संख्या में हितग्राही हुए लाभान्वित

*खरसिया में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

रायगढ़ @संदेशा 24

जिला प्रशासन द्वारा आज खरसिया में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। स्वामी आत्मानंद स्कूल मदनपुर परिसर में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम नागरिकों को योजनाओं की जानकारी एवं त्वरित सेवाएं प्रदान की गईं। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। शिविर के दौरान तीन हितग्राहियों-गायत्री उरांव, नान दाई चौहान एवं रूप नारायण को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के मकान की चॉबी सौंपी गई। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंदों को सहायक उपकरण, दिव्यांग बच्चों को विशेष किट वितरित की गई।
विद्युत विभाग द्वारा हितग्राहियों को मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना एवं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित कर पोषण सहयोग प्रदान किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार प्रदर्शनी लगाकर गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही विभाग द्वारा नन्हे बच्चों का अन्नप्रासन एवं गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा शिविर में किसान किताब, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

आधार कार्ड अपडेशन, नवीन आधार निर्माण तथा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी की सुविधा भी स्थल पर उपलब्ध रही। इससे ग्रामीणों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। शिविर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही 18 “लखपति दीदियों” का सम्मान कर महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित किया गया।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 5 पंचायतों को जल परीक्षण किट प्रदान किए गए, जिससे गांव स्तर पर पेयजल की नियमित जांच सुनिश्चित हो सकेगी। शिविर में मछली पालन विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं दो को मछली पकड़ने के जाल प्रदान किए गए, जिससे उनके आजीविका संवर्धन में मदद मिलेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं। अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शिविर को संबोधित किया। उन्होंने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल गांवों के समग्र विकास और जनजागरूकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शिविर का अवलोकन कर विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया तथा विभाग प्रमुखों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजनों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में लाभान्वित हितग्राहियों ने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और सेवाएं मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई है।

हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर एवं प्रभारी एसडीएम श्री अक्षय डोसी, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मुख्यमंत्री ने किया जिले के 10 नवीन सहकारी समितियों का वर्चुअल... राजस्व पखवाड़ा बना त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम, प्रथम चरण म... पीएम आवास योजना से नानदाई को मिला सुरक्षित और खुशहाल जीवन जनगणना 2027: रायगढ़ में तैयारियां तेज, 16 अप्रैल से स्व-गणना का... ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर आज भी बड़ी कार्रवाई रायगढ़ में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा... जेपीएल तमनार में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ जनसमस्या निवारण शिविर: प्रभावी प्रशासनिक पहल से सशक्त हुआ जनवि... जनदर्शन में सुनी गई जनसामान्य की समस्याएं पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...