तमनार जनपद के 5 विधवा महिलाओ को राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत 1लाख 20 हजार रुपये चेक प्रदाय

तमनार जनपद के 5 विधवा महिलाओ को राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत 1लाख 20 हजार रुपये चेक प्रदाय

तमनार @ संदेशा (दुलेंद्र पटेल) 29.8.2020
जनपद पंचायत तमनार के 5 विधवा महिलाओ को राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत 1लाख 20 हजार रुपये चेक प्रदाय किया गया।ज्ञात हो कि गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के 18 से 60 वर्ष तक के मुखिया के मृत्यु होने पर उनके आश्रित परिवार को राष्ट्रीय परिवार सहायता कार्यक्रम के तहत 20 हजार रुपये का चेक प्रदाय किया गया। सरिता पति स्व सीताराम प्रधान जांजगीर,फूलमती पति स्व बसंत राम चितवाही,माधुरी पति स्व रोहित कुमार अगरिया चितवाही , पंच कुमारी पति स्व साधु राम चौहान मौहापाली,सुकवति पति स्व घनश्याम साहू बासनपाली, रूपवती पति रुद्र प्रताप साहू बासनपाली को 20 -20 हजार कुल 6 महिलाओ को 1लाख 20 हजार रुपये का चेक प्रदाय किया गया।
ग्राम पंचायत बासनपाली के दो सरपंच जगन्नाथ सिदार ने बताया कि गांव के दो गरीब महिलाओ को राष्ट्रीय परिवार सहायता कार्यक्रम आवेदन भराया गया दो माह में ही शासन द्वारा उन्हें 20 -20 हजार रुपये चेक प्रदाय किया गया।
इस अवसर पर आनंदराम पटेल प्रभारी पंचायत इंस्पेक्टर,सुरेश पटेल सहायक करारोपण अधिकारी व अंकेक्षक,सरपंच जगन्नाथ सिदार,सचिव सदानंद पटनायक,सामाजिक कार्यकर्ता राजू साव,प्रह्लाद सिदार,उद्धव चक्रवर्ती उपस्थिति रही।

