सीबीएसई परीक्षा में ओपीजे स्कूल सावित्री नगर की आव्या और स्वेतलिना को मिले 98%अंक

सीबीएसई परीक्षा में ओपीजे स्कूल सावित्री नगर की आव्या और स्वेतलिना को मिले 98%अंक
गणित में 6 विद्यार्थियों को मिले 99 प्रतिशत %तो एआई में 4 विद्यार्थियों को मिले 100% अंक
तमनार @संदेशा 24
सीबीएसई ने बुधवार 15 अप्रैल को हाई स्कूल का रिजल्ट जारी कर दिया। ओपी जिंदल स्कूल सावित्री नगर तमनार के विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया। स्कूल में कक्षा दसवीं में 138 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। इनमें से सभी विद्यार्थी पास हो गए हैं, स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। छात्रा आव्या सिंह 98.2% अंकों के साथ स्कूल की टाॅपर रहीं। स्वेतलिना पात्रा दूसरे स्थान पर रहीं उन्हें 98 प्रतिशत और मौरी लहरे को 97.6% अंक मिले।


ओपी जिंदल स्कूल सावित्रीनगर के कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल के प्राचार्य श्री राकेश शर्मा ने बताया कि स्कूल की टाॅपर आव्या सिंह कोे एआई में 100 अंक, गणित में 99 और विज्ञान में विषय में 98 अंक मिले हैं। स्वेतलिना पात्रा को गणित में 99 और संस्कृत में 100 में 100 अंक मिले हैं, मौरी लहरे को संस्कृत विषय में 100 में 100 अंक मिले हैं। एआई में हर्ष लाम्बा, लीशा पटेल और पियुष बेहरा को भी शत प्रतिशत अंक मिले हैं। जबकि गणित में प्रत्युषा पंडा, आस्था शर्मा, शुभ्रा वर्मा और ओमसिंह को 99 अंक मिले हैं। स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने अलग अलग विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। स्कूल के 17 विद्यार्थियों को 95 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं जबकि 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 35 है।


