ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय द्वारा “करियर काउंसलिंग” हेतु कांसाबेल एवं कुनकुरी में ‘ओपन हाउस’ का आयोजन 20 अप्रैल एवं 22 अप्रैल को

ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय द्वारा “करियर काउंसलिंग” हेतु कांसाबेल एवं कुनकुरी में ‘ओपन हाउस’ का आयोजन 20 अप्रैल एवं 22 अप्रैल को
(जिंदल विश्वविद्यालय का करियर मार्गदर्शन अभियान: कांसाबेल, चेतबा, दुलदुला व कंकुरी के छात्रों को मिलेगा मेंटरशिप पाने का अवसर )
रायगढ़ @संदेशा 24
ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा छात्रों को उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी एवं कांसाबेल में ‘ओपन हाउस’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एवं साइंस जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को पाठ्यक्रम चयन, प्रवेश प्रक्रिया, करियर अवसरों तथा उद्योग आधारित शिक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी।

20 अप्रैल 2026 को यह कार्यक्रम सेजेज (SAGES) विद्यालय, कांसाबेल तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चेतबा (कांसाबेल) में आयोजित होगा। वहीं 22 अप्रैल 2026 को सेजेज (SAGES) विद्यालय, दुलदुला एवं सेजेज (SAGES) विद्यालय, कुनकुरी में ‘ओपन हाउस’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय के डॉ. गिरिश चंद्र मिश्रा, डॉ. संजय कुमार सिंह एवं अन्य विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एवं साइंस सहित विभिन्न करियर विकल्पों पर विस्तृत मार्गदर्शन और मेंटरशिप प्रदान करेंगे।
‘ओपन हाउस’ सत्र के आयोजन में विश्वविद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा से जोड़ना और उनके करियर निर्माण में सहायता करना है

, ताकि वे अपनी योग्यता एवं रुचि के अनुरूप सही निर्णय ले सकें। ‘ओपन हाउस’ के माध्यम से छात्र सीधे विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों से संवाद कर सकेंगे और अपने सवालों के उत्तर प्राप्त कर पाएंगे। ‘ओपन हाउस’ में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का पंजीयन शुल्क नहीं रखा गया है। इच्छुक छात्र एवं अभिभावक इस कार्यक्रम में भाग लेकर कैरियर गाइडेंस के साथ-साथ प्रवेश प्रक्रिया एवं शिक्षण संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर. डी. पाटीदार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय में विभिन्न संकायों के अंतर्गत पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, बी.टेक, एम.टेक एवं पीएचडी कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को तकनीकी दक्षता और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में बीबीए, बी.कॉम, बीए (इकोनॉमिक्स), एमबीए एवं पीएचडी पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को प्रबंधन, वाणिज्य, नेतृत्व एवं उद्यमशीलता कौशल से सशक्त बनाते हैं। वहीं स्कूल ऑफ साइंस के अंतर्गत बीएससी, एमएससी एवं पीएचडी कार्यक्रम वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शोध क्षमता और नवाचार को प्रोत्साहित करते हैं। डॉ. पाटीदार ने कहा कि विश्वविद्यालय का मिशन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं उद्योग-उन्मुख शिक्षा प्रदान कर उन्हें नैतिक मूल्यों और व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने यह भी बताया कि सभी पाठ्यक्रम उद्योग की आवश्यकताओं और वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं, जिससे विद्यार्थी प्रतिस्पर्धी वैश्विक वातावरण में सफल हो सकें।
‘ओपन हाउस’ में शामिल होने के इच्छुक छात्र एवं अभिभावक टोल-फ्री नंबर 1800120008090 पर संपर्क कर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.opju.ac.in पर जाकर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के पुंजिपथरा स्थित NAAC ‘A’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2014 में (राज्य विधेयक अधिनियम 13) के अंतर्गत देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह जिंदल ग्रुप द्वारा की गई थी। विश्वविद्यालय का उद्देश्य देश-विदेश के विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रदान करना है। ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय उच्च गुणवत्ता वाले पाठ्यक्रम, अनुभवी एवं दक्ष संकाय, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक आधारभूत संरचना तथा सक्रिय शिक्षार्थी जीवन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह विश्वविद्यालय अग्रणी कॉर्पोरेट संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारियों, कौशल-विकास कार्यशालाओं, मॉक इंटरव्यू सत्रों तथा सशक्त एलुमनी नेटवर्क के माध्यम से अपने प्लेसमेंट इकोसिस्टम को निरंतर सुदृढ़ करता है, जिससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट करियर अवसर प्राप्त होते हैं।

