WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

पुसौर में रायगढ़ पुलिस का वृहत जन-जागरूकता कार्यक्रम—साइबर सुरक्षा, सुदृढ बीट सिस्टम, नशा मुक्ति, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का दिया गया संदेश

पुसौर में रायगढ़ पुलिस का वृहत जन-जागरूकता कार्यक्रम—साइबर सुरक्षा, सुदृढ बीट सिस्टम, नशा मुक्ति, वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का दिया गया संदेश

🔹 *एसएसपी शशि मोहन सिंह की पहल पर चौपाल से जुड़ी पुलिसिंग, गांव-गांव जागरूकता का विस्तार*

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

🔹 *साइबर ठगी से बचाव पर फोकस, पुसौर पुलिस ने एलईडी पर दिखाई जागरूकता फिल्मों की श्रृंखला*

🔹 *नशा, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर रायगढ़ पुलिस की सख्त चेतावनी*

🔹 *बीट सिस्टम से मजबूत हो रहा पुलिस-जन संवाद, पुसौर में पुलिस ने बढ़ाया विश्वास*

🔹 *“अब कानून न्याय आधारित”—वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर एसएसपी शशि मोहन सिंह का स्पष्ट संदेश

रायगढ़ @संदेशा 24

थाना पुसौर परिसर में 18 अप्रैल को रायगढ़ पुलिस द्वारा एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, उप पुलिस अधीक्षक उन्नति ठाकुर, प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक सहित पुलिस स्टाफ, जनप्रतिनिधि, कोटवार और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने सामुदायिक पुलिसिंग को बेसिक पुलिसिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जन-जागरूकता के माध्यम से लोगों को सशक्त करने का कार्य कर रही है। उन्होंने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन पर “खौफ–द डिजिटल वार”, “कजरी”, “कोटपा” और “यातना” जैसी जागरूकता फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित लोगों को विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

अपने संबोधन में एसएसपी श्री शशि मोहन ने साइबर अपराध को वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा कि ठग लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने पुसौर क्षेत्र में एक रिटायर्ड शिक्षक के साथ हुई डिजिटल अरेस्ट ठगी का उल्लेख करते हुए बताया कि रायगढ़ पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई कर बेंगलुरु से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देना अत्यंत आवश्यक है और इसमें ग्राम कोटवार एवं नागरिकों की भूमिका अहम है। इसी उद्देश्य से जिले में बीट सिस्टम को प्रभावी बनाया गया है, जहां प्रत्येक क्षेत्र में नियुक्त बीट आरक्षक को लोगों से सीधे जुड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में बीट प्रभारी और सभी बीट आरक्षकों का परिचय भी कराया गया। एसएसपी ने कहा कि वे किसी भी घटना/दुर्घटना की जानकारी बीट आरक्षक को दें, बीट आरक्षक थाना प्रभारी से समन्वय कर समस्या का निदान करेंगे ।

उन्होंने नागरिकों को आगाह करते हुए कहा कि साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान कॉल, वीडियो कॉल, लिंक और लालच भरे निवेश प्रस्तावों से दूर रहें। व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप में बिना सत्यापन के जुड़ने से भी बचें। वहीं नशे के विरुद्ध चल रही कार्रवाई का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है, लेकिन समाज की जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय है। कई गांवों में महिला समितियों द्वारा अवैध शराब के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाना सराहनीय है।

नशे का लेकर उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत एक माह में 2500 लीटर शराब पकड़ी, गांव-गांव में जहां शराब बिक रहा है, पुलिस कार्रवाई कर रही है, आप सूचना देंगे पुलिस कार्रवाई करेगी ।

एसएसपी ने अपने संबोधन में समाज में बुजुर्गों के सम्मान पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अब कानून न्याय आधारित है और नए प्रावधानों में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है, ऐसे में उनके पालन-पोषण से इंकार करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

यातायात सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पुसौर क्षेत्र हाईवे से जुड़ा होने के कारण दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है, इसलिए वाहन चालकों को गति नियंत्रण, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग तथा शराब सेवन के बाद वाहन न चलाने जैसे नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

डीएसपी उन्नति ठाकुर ने महिला एवं बाल सुरक्षा पर जानकारी देते हुए “हेलो सिस्टर” हेल्पलाइन (9479270533) की जानकारी दी, जिसके माध्यम से महिलाएं किसी भी समय पुलिस सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि रायगढ़ पुलिस महिला अपराधों—जैसे दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और मानव तस्करी—के मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई कर रही है। साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक ने भी साइबर अपराधों के तरीकों और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानी मोहित सतपथी, जनप्रतिनिधि, सभी वार्ड पार्षद, सरपंच, कोटवार और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करने का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
रोजगार मेला का आयोजन 24 अप्रैल को*टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर और आ... तमनार में हिन्दु सनातन संस्कृतिधर्म विश्वशांति श्री विष्णु महा... अंतरराज्यीय उठाईगिरी-लूट गैंग का भंडाफोड़”— रायगढ़ पुलिस ने मा... ऑपरेशन तलाश में बड़ी सफलता” — रायगढ़ पुलिस ने फरार गांजा तस्कर... जिला स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा: कलेक्टर ने गुणवत्ता, समयबद्... जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें... जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे आवेदकों ने सुनाईं अपनी समस्याएं रायगढ़ जिले की आद्यशा ने रचा इतिहास: सीबीएसई 10वीं में 99.8% अ... क्षणिक विवाद बना मौत का कारण— पति ने लकड़ी से वार कर पत्नी की ... ग्राम आमगांव में पुलिस जनचौपाल— अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा ...