केलो बनांचल तमनार के लोगो मे आंसू -गीत संगीत कलाकार नही रहे राजू.. 🔹 हंसमुख कला प्रतिभाशाली राजू बोहिदार को अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि ..

केलो बनांचल तमनार के लोगो मे आंसू -गीत संगीत कलाकार नही रहे राजू..🔹 हंसमुख कला प्रतिभाशाली राजू बोहिदार को अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि ..
तमनार @ संदेशा 29.8.2020केलो वनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार के हंसमुख कला प्रतिभाशाली लोकप्रिय युवा कलाकार श्री राजू बोहिदार पिता शंकर बोहिदार तमनार का कोरोना काल 29 अगस्त शनिवार को आकस्मिक निधन की शोक संदेश मिलते ही चहुँओर शोक की लहर है।उनके परिवार,कर्ण समाज,कर्मचारी मित्रगण,युवा महिलाओ एवं गणमान्य नागरिको द्वारा उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी जा रही है।केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार में हमने युवा अवस्था मे कई सांस्कृतिक सामाजिक राष्ट्रीय कला जत्था मंचन किये।अपनी
मातृभूमि तमनार माटी की अलख छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ भारत देश मे पहुंचाया। मैं जब भी राजू भैया से मिलता कला संस्कृति गीत संगीत की बात होती थी।मैं उन्हें धार्मिक सामाजिक मंच में हमेशा हंसते व गीतों से लोगो को मंत्रमुग्ध करते देखा..वे मुझे भी मुन्ना भाई कलाकार कहकर सम्मान करते थे.. जीवन संघर्ष मे कलाकारों से विछुड़न का दुख होता है। मातृभूमि की सेवा करते माटी में ही मिलना होता है। परम् पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिवार को इस वज्राघात से सहन शक्ति प्रदान करें।*तमनार में आपकी कला की न मिटे खुशबू -आपकी गीत संगीत अमर रहे यही मेरी आरजू..*तमनार के युवा हंसमुख कला प्रतिभाशाली राजू बोहिदार के आकस्मिक निधन पर नायक आर्ट्स न्यूज़ व संदेशा परिवार की ओर से अश्रुपूरित विनम्र श्रद्धांजलि ..


