WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53

बाढ़ प्रभावित सरिया पुसौर में कलेक्टर,एसपी द्वारा निरीक्षण कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश

बाढ़ प्रभावित्त महानदी के तटीय सरिया पुसौर में कलेक्टर,एसपी द्वारा निरीक्षण कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

प्रशासन, पुलिस व होमगार्ड की टीमें प्रभावितों को राहत कैम्पों में ला रही है

राहत कैंप में वितरण किए गए राशन व मास्क, राहत कार्य में SDRF की 3 टीमें भी करेंगे मदद

एडिशनल एसपी भी अतिरिक्त फोर्स के साथ मोर्चे पर, सरिया क्षेत्र में टी.आई. अंजना ने थामी रेस्क्यू की कमान

सारंगढ़ में टी.आई. वासनिक अपनी टीम के साथ प्रभावितों को कर रहे सुरक्षित भवनों में शिफ्ट

रायगढ़ @ संदेशा

प्रदेश में कई स्थानों पर पिछले दो दिनों में हुई बारिश से हीराकुडं बांध व गंगरेल बांध लबालब भरे है । बाढ़ से महानदी के तटीय क्षेत्र पर बसे सरिया, पुसौर क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हुये हैं, यहां बाढ़ का पानी गांवों में घुस आया है । कलेक्टर श्री भीम सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आज पुसौर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया गया । बाढ़ से प्रभावित लोगों को प्रशासन की ओर से बनाए गए राहत कैंपों में पहुंचाया जा रहा है। छिछोर उमरिया स्थित राहत कैंप के निरीक्षण दौरान कलेक्टर रायगढ़ द्वारा एसडीएम तथा तहसीलदार को वहां भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ।
छिछोर उमरिया के बाद कलेक्टर व एसपी मोटर बोट के जरिए सरिया पहुंचे । जहां वे प्रभावित गांव का दौरा कर नुकसान की जानकारी लिए व अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ एडिशनल एसपी श्री अभिषेक वर्मा, dsp गरिमा, सरिया टी.आई. अंजना केरकेट्टा व अधिकारीगण मौजूद थे।
कल भी रायगढ़ कलेक्टर एवं एसपी द्वारा कलमा बैराज व प्रभावित गांवों का दौरा कर अधिकारियों को प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश के साथ उनके भोजन एवं मवेशियों के लिये पशु आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये थे । सरिया पुलिस एवं ग्रामवासियों द्वारा कल ही मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था ।आज सुबह से सरिया थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा एवं स्टाफ मोटर बोट से एक-एक कर प्रभावित गांववालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य कर रही है । उनकी टीम द्वारा ग्राम ठेगागुडी के ग्रामवासियों को बोरिदा में बोट के जरिये पहुंचाया गया । स्वयं टी.आई. अंजना केरकेट्टा स्टाफ के साथ गांववालों को सुरक्षित स्थानों पर चलने की समझाइश देकर राहत कैंप में ठहराया गया है । राहत कैंप में प्रभावितों को राशन व मास्क का वितरण किया गया है।
सारंगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिक एवं उनका स्टाफ भी सारंगढ़ क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों को नाव के जरिये सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है । थाना सारंगढ़ की टीम द्वारा ग्राम छर्रा, छतौना ग्रामवासियों को गांव के स्कूल भवनों में ठहराया गया है ।

एडिशनल एसपी श्री अभिषेक वर्मा भी पुलिस लाईन से अतिरिक्त बल के साथ राहत कार्य में डटे हुये हैं । रायगढ़ में सरिया, पुसौर व सारंगढ़ के कई दर्जन बाढ़ प्रभावित गांव व क्षेत्रों में पुलिस, प्रशासन व होम गार्ड्स की टीमें लोगों के बचाव के लिए लगी हैं । वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र में दौरा कर राहत कार्य में लगे हैं । सैकड़ों की संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया है । अभी भी राहत कार्य जारी है ।

वहीं बरमकेला थाना प्रभारी निरीक्षक चमन सिन्हा द्वारा सरिया क्षेत्र में बाढ़ पीडितों को राहत देने खाद्य सामग्री का वितरण किये । आज बारीश के रूकने तथा हीराकुंड बांध के कई गेट खोले जाने पर धीरे-धीरे बाढ़ का जलस्तर कम हो रहा है । राहत शिविर में भी पुलिस बल लगाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा राहत कार्य में मदद के लिए एसडीआरएफ टीम की मांग की गई है जो आज रात तक जिले में 03 SDRF की टीम पहुंच जावेगी । कोरोना संक्रमण के बीच जिस प्रकार बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिये प्रशासन व जिला पुलिस कार्य कर रही है, उसकी ग्रामवासी मुक्तकंठ से प्रशंसा कर रहे हैं ।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की उपस्थिति में केलो विहार समिति... स्वास्थ्य अमले ने किया स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने औच... प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में 421 गर्भव... जमीन विवाद में बड़ी मां की हत्या”— छाल पुलिस ने चंद घंटों में ... डिजिटल अरेस्ट ठगी का बड़ा खुलासा”— रायगढ़ पुलिस ने 37 लाख की स... चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार—तमनार पुलिस की कार्रव... ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्र... रायगढ़ ट्रैफिक डीएसपी ने मैरिज गार्डन संचालकों के साथ की अहम बै... घरघोड़ा पुलिस और ग्रामवासियों की साझी पहल पर ग्राम घरघोड़ी बना ... अग्निवीर भर्ती: पंजीकृत युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, 30 अप्र...