बिलासपुर सीपत थाना प्रभारी की एम्स रायपुर में मौत.. 🔹रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ जनपद के ग्राम नागदरहा के चहुँओर शोक की लहर

बिलासपुर सीपत थाना प्रभारी की एम्स रायपुर में मौत..
🔹रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ जनपद के ग्राम नागदरहा के चहुँओर शोक की लहर
बिलासपुर @ संदेशा 30.8.2020
बिलासपुर जिले के सीपत थाना प्रभारी मान सिंह राठिया की रविवार को AIIMS रायपुर में कोरोना से मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही राठिया कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद पूरा थाना सील कर दिया गया था। हालात नाजुक होने पर उन्हें AIIMS ले जाया गया था। प्रदेश में संभवत किसी पुलिसकर्मी का कोरोना संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है।सीपत TI मानसिंह राठिया रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के नागदरहा गांव के निवासी थे। बताया जाता है कि 26 अगस्त को उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही राठिया की मौत रविवार की सुबह 9.30 बजे हो गए। मानसिंह राठिया की उम्र 58 वर्ष थी।


