करवाही में श्रीमद् भागवत् कथा महायज्ञ का भव्य आयोजन

करवाही में श्रीमद् भागवत् कथा महायज्ञ का भव्य आयोजन
तमनार @संदेशा 24
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य ग्राम करवाही में “श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ” का आयोजन 28 अप्रेल से 5 मई तक किया जा रहा है। कथावाचक पं.दुर्गाप्रसाद तिवारी भीतिकोना जीवरी के मुखरबिंद से कथा व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपनी ओजमयी रसमयी अमृतवाणी द्वारा भक्तजनो को कथामृत का रसपान करा रहे हैं।
कार्यम विवरण 28 अप्रेल मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा प्रातः वेदी पुजन कथा प्रारम,29 बुधवार भगवान वराह अवतार, सती चरित्र,30.गुरुवार मुक्त प्रहलाद पुरंजनो व्यारव्यान,1 मई शुकवार, श्रीराम एवं कृष्ण जन्मोत्सव,2 शनिवार, श्री कृष्ण बाललीला गोर्वधन धारण,3 मई रविवार को श्री कृष्ण रास रहस्य रुकमणी विवाह मंगल उत्सव,4 सोमवार, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम,5 मई मंगलवार तुलसी वर्षा, सहस्त्र धारा, पूर्णाहुती एवं महाप्रसाद वितरण की जाएगी।

कथा व्यासपीठ पं दुर्गा प्रसाद तिवारी भितिकोना जीवरी वाले मुख्य यजमान विद्याधर भानुमति पटेल अन्य, भागवती कलाकार संगीत टीम में सिगर मनोज साहू,ढोलक गोलू पाण्डेय,वासु महंत पैड अन्य कलाकारों द्वारा मनमोहक संगीत से लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भक्ति ज्ञान,वैराग्य की पावन त्रिवेणी गंगा में डुबकी लगाते संगीत पार्टी की आधुनिक सुमधुर धुनों से लोगबाग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। कथा में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पूण्य की भागीदार बनने की अपील किया गया है।




