मंत्री उमेश पटेल आधी रात महानदी के बाढ़ में नांव चढ़कर पहुचें अपनों के बीच.. उमेश को देख लोग हुए भावुक ! मंत्री ने दुःख दूर करने का किया जरूरी प्रयास..

इन दिनों प्रदेश की सबसे बड़ी नदी महानदी अपनी विकराल रूप धारण किए हुए है। बीते दिवस महानदी की उफान कम होने का नाम ही नहीं ले रही थी जिसके कारण रायगढ़ जिले में महानदी के सहायक नदी एवं नालों में उफान काफी तेज थी। नदी नालों में बाढ़ की स्थिति निर्मित होने पर इन नदी नालों से प्रभावित ग्रामीण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया कई गांवों में पानी भर गया और कई गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए। कई किलोमीटर तक महानदी के आसपास स्थित लगभग सभी गांव में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो चुकी है जिसमे मुख्य रूप से सरिया एवं पुसौर अंचल प्रभावित रहा। चूंकि विधानसभा की मानसून सत्र चलने की वजह से जिले के मंत्री एवं सभी जनप्रतिनिधि राजधानी में निवासरत थे। मंत्री उमेश पटेल को जैसे ही महानदी में उफान के कारण बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की सूचना मिली उन्होंने तुरंत जिला प्रशासन को प्रभावित इलाकों में पहुंच ग्रामीणों की हर सम्भव सहायता करने का निर्देश दिया।
विधानसभा सत्र समाप्ति उपरांत रात को लगभग 10.30 बजे मंत्री उमेश पटेल सड़क मार्ग से ही गृह जिला पहुंचे हालांकि सड़क में जलभराव की स्थिति थी जिसके चलते उन्होंने नाव के सहारे महानदी को पार किया। बाढ़ से सभी रास्ते बंद होने के कारण मंत्री उमेश सरिया से पड़ीगांव नाव का सहारा लेकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र पहुँचे तथा प्रत्येक शिविर का निरीक्षण किये। मौसम के प्रतिकूल परिस्थितियों में भी मंत्री महोदय प्रभावित लोगो के बीच पंहुचे। मंत्री उमेश पटेल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र शिविर स्थल पड़ी गांव ,छिछोर उमरिया , बोन्दा ,बुनगा में जाकर शिविरों में आश्रित शरणार्थियों का हाल चाल जाना। उनके बीच मे बैठ कर बाढ़ के हालातों पर तथा उसके बाद के हालत पर चर्चा किये।


