कोरोना काल लॉकडाउन में तमनार विकास खण्ड में शिक्षा के विकल्प में ऑनलाइन निबंध वाचन में 14 प्रतिभागियों द्वारा निबंध का वाचन प्रस्तुत

कोरोना काल लॉकडाउन में तमनार विकास खण्ड में शिक्षा के विकल्प में ऑनलाइन निबंध वाचन में 14 प्रतिभागियों द्वारा निबंध का वाचन प्रस्तुत,250 शिक्षक,विद्यार्थी,अभिभावक,अधिकारी श्रोता ऑनलाइन जुड़े..

तमनार @ संदेशा (दुलेन्द्र पटेल)
30.8.2020 छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत कोरोना काल लॉकडाउन में तमनार विकास खण्ड में शिक्षा के विकल्प में ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन दिनाँक 29 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से किया गया। जिसमें तमनार विकासखंड के शिक्षकों,विद्यार्थी,अभिभावक एवं अधिकारियों ने निबंध वाचन में ऑनलाइन शामिल हुए।
लॉकडाउन में शिक्षा के विकल्प ऑनलाइन निबंध वाचन का आयोजन शिक्षक,विद्यार्थी व अभिभावक एवं अधिकारी के नजर से लगभग 250 श्रोताओं इस आयोजन का हिस्सा बने। 14 प्रतिभागियों द्वारा शीर्षक पर अपने निबंध का वाचन प्रस्तुत किया।
निबंध वाचन में लॉकडाउन के इस भयावह समय में शिक्षा के विभिन्न प्रकार के विकल्प निकल कर सामने आए निश्चित रूप से यह विकल्प बच्चों के शिक्षा को पूर्ण करने में हमारा सहयोग प्रदान करेगा।जिसके अंतर्गत ठेला पुस्तकालय पाठ्यक्रम का वीडियो निर्माण कर बच्चों के घर-घर जाकर उनके मोबाइल में ब्लूटूथ से देना, पढ़ाई तुहर पारा के साथ-साथ गांव के जागरुक एवं शिक्षित नवयुवकों का सहयोग लेते हुए शैक्षणिक कार्य संपन्न कराना शामिल हैं।


