रायगढ़ में 31 अगस्त सोमवार से अनलॉक अनुमति प्राप्त दुकाने खुलेंगे … रविवार को लागू रहेगा लॉकडॉउन.. कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किए आदेश

रायगढ़ में 31 अगस्त सोमवार से अनलॉक अनुमति प्राप्त दुकाने खुलेंगे … रविवार को लागू रहेगा लॉकडॉउन.. कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किए आदेश ..
रायगढ़ @ संदेशा (दुलेन्द्र पटेल) 30.8.2020कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण से एहतियात बरतने के लिए शासन प्रशासन द्वारा समय समय पर अनेक दिशा निर्देश जारी हो रहा है। इसी तारतम्य में रायगढ़ जिले के संवेदनशील कलेक्टर भीमसिंह ने आज एक नया आदेश जारी किया है
रायगढ़ में कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव के लिए लागू 15 दिनों का लॉकडाउन की समय सीमा आज रात्रि 12:59 में समाप्त हो रही है। 31 अगस्त सोमवार से प्रातः 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सप्ताह में रविवार को छोड़कर समस्त अनुमति प्राप्त दुकाने खोले जाने के लिए रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।वहीं शासन द्वारा जारी कंटेनमेंट ज़ोन के लिए अलग गाइड लाइन लागू है।आपको बताते चलें के जारी अनुमति में शोसलडिस्टेंसिंग का पालन एवँ मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा.
🔹 सब्जी दुकान प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक🔹 दूध व डेयरी प्रातः 6 से 10 बजे तक एवं शाम को 5 से 7 बजे तक
🔹दवाई दुकान प्रातः 7 बजे से शाम 7 बजे तक🔹अनुमति प्राप्त सभी दुकान व प्रतिष्ठानों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति🔹प्रत्येक सप्ताह के रविवार को लॉकडाउन लागुआदेश की कॉपी पढ़े..




