WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का महाअभियान, गांव-गांव पहुंच रही सरकार

सुशासन तिहार बना जनविश्वास का महाअभियान, गांव-गांव पहुंच रही सरकार

*मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में जनसमस्या निवारण शिविरों से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित समाधान

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

*पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया बोले- गांव, गरीब, किसान, माताओं-बहनों और युवाओं के हितों की रक्षा ही सुशासन की असली अवधारणा

*तमनार के कुंजेमूरा शिविर में 626 आवेदन प्राप्त, हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र, उपकरण और योजनाओं का मिला लाभ

रायगढ़ @संदेशा 24

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप पूरे प्रदेश में संचालित “सुशासन तिहार” अब जनविश्वास और जनसरोकार का बड़ा अभियान बनता जा रहा है। गांव-गांव आयोजित हो रहे जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए राहत का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है और उन्हें शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड तमनार के ग्राम कुंजेमूरा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की सुशासन नीतियों को ग्रामीण विकास और जनकल्याण का मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह सरकार गांव, गरीब, किसान, माताओं-बहनों और युवाओं की सरकार है। राज्य सरकार की योजनाएं सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रही हैं और यही सुशासन की वास्तविक अवधारणा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के 18 लाख जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलता है, तब सुशासन की शुरुआत होती है। किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी पर 3100 रुपये का समर्थन मूल्य मिलना, भूमिहीन किसानों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की सहायता, प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपये की सहायता मिलना-ये सभी सुशासन की मजबूत पहचान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गांव से लेकर शहर तक पुल, पुलिया, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं और मूलभूत अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है। राज्य सरकार नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रही है।

पूर्व मंत्री श्री राठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं जेठ माह की भीषण गर्मी में गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों में सरकार के प्रति विश्वास और उत्साह लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की।

इस दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने शिविर का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, राशन, पेंशन, आवास, बिजली, पानी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

कुंजेमूरा शिविर में मांग एवं शिकायतों से जुड़े कुल 626 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के समय-सीमा में समाधान का आश्वासन प्रशासन द्वारा दिया गया। शिविर में क्लस्टरवार 20 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया था, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया। श्रम विभाग द्वारा 4 हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र दिए गए, वहीं 4 महिलाओं को “लखपति दीदी” योजना के प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 4 दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनमें तीन लोगों को सेटेबल वॉकिंग स्टिक तथा एक हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। इसी प्रकार 4 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए।

उद्यान विभाग द्वारा 16 हितग्राहियों को फलदार पौधों का वितरण किया गया, जबकि पशुधन विकास विभाग की ओर से 5 लोगों को मिनरल मिक्चर पाउडर प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा 5 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। मछली पालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को आइस बॉक्स एवं मछली पकड़ने के जाल वितरित किए गए। इसके अलावा पात्र लोगों को सामान्य एवं प्राथमिकता राशन कार्ड, मुख्यमंत्री पेंशन योजना तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना का लाभ भी प्रदान किया गया। वहीं 5 हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जागेश सिदार, अश्वनी कुमार पटनायक, जिला पंचायत सदस्य बंशीधर चौधरी, रमेश बेहरा, विनायक पटनायक, सतीश बेहरा, सरोज बेहरा, संबंधित ग्राम पंचायतों के पंच सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, एसडीएम घरघोड़ा श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जनपद सीईओ श्री संजय चंद्रा, तहसीलदार सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*13 मई को धरमजयगढ़ के ग्राम हाटी में लगेगा अगला शिविर*

सुशासन तिहार के अंतर्गत 13 मई को विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम हाटी स्थित सामुदायिक भवन में अगला जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में आसपास की 19 ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा, जहां ग्रामीण विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे तथा अपनी समस्याओं का समाधान करा सकेंगे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
सुशासन तिहार में महिला सशक्तिकरण की मिसाल, ‘मोर गांव मोर पानी’... अवैध विदेशी मदिरा एवं महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई सीबीएसई मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की कलेक्टर ने ली समीक्... एसबीएमजी एवं एनजीटी मॉडल विलेज कार्यों के संबंध समीक्षा बैठक आ... सुशासन तिहार बना जनविश्वास का महाअभियान, गांव-गांव पहुंच रही स... विकसित भारत मिशन के तहत ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगा... सामारूमा स्कूल में कक्षा 10वीं-12वीं दोनों का परीक्षा परिणाम श... कुंजेमुरा शिविर में पीएम सूर्य घर योजना बनी आकर्षण का केंद्र *... पीईटी प्रवेश परीक्षा 14 मई को रायगढ़ जिले में बनाए गए 2 परीक्षा... पंचधारी एनीकट सहित सभी जलाशयों में सुरक्षा को लेकर जिला प्रशास...