सरपंच जानकी राठिया किसान कल्याण संघ जिला अध्यक्ष नियुक्त

सरपंच जानकी राठिया किसान कल्याण संघ जिला अध्यक्ष नियुक्त
किसानों की बिभिन्न समस्याओ का हल करते किसान कल्याण हेतु हर सम्भव प्रयास -जानकी राठिया

तमनार @ दुलेंद्र पटेल 30.8.2020 रायगढ़ जिला के केलो वनांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार के ग्राम पंचायत समकेरा के सरपंच किसान सुपुत्री व समाज मे महिलाओं के अधिकार न्याय आर्थिक सशक्त आत्मनिर्भर हेतु तन मन धन से समर्पित तेज तर्रार वक्ता सरपंच जानकी राठिया को रायगढ़ जिला के किसान कल्याण संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। जिलाध्यक्ष नियुक्त होते ही रायगढ़ जिले के किसान व महिलाओं में अपार खुशी की लहर है।सभी जनप्रतिनिधी,वरिष्ठगण,किसान माता बहनो भाइयों ने जानकी राठिया को शुभकामनाये संदेश देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की जा रही है।छत्तीसगढ़ धान का कटोरा के साथ भारत को कृषि प्रधान देश है। जिला किसान कल्याण संघ रायगढ़ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कहाकि समस्त किसानों की बिभिन्न समस्याओ का हल करते किसान कल्याण के लिए हर सम्भव प्रयास की जाएगी। किसानो को बीज खाद,धान ख़रीदी अन्य समस्याओं को किसान कल्याण संघ द्वारा हल किया जाएगा।


