WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सरकार-मुख्यमंत्री श्री साय

विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सरकार-मुख्यमंत्री श्री साय

*रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत*

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों की मांगों पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं*

*रायगढ़ सुशासन और तेज विकास के मॉडल के रूप में पूरे प्रदेश में बनाएगा नई पहचान*

रायगढ़ @संदेशा 24

सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के कुसमुरा में आयोजित धन्यवाद सभा में विकास और सुशासन का बड़ा संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि आज कुसमुरा की इस पवित्र धरती पर आकर मुझे अत्यंत खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है। यह केवल एक सभा नहीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच विश्वास, विकास और जनसेवा का मजबूत संबंध है। मुख्यमंत्री ने आज जिले में 102 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करते हुए कहा कि राज्य सरकार जनता तक सीधे पहुंचकर सुशासन को मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में छत्तीसगढ़ में विकास ने नई गति पकड़ी है और अब जनता खुद कह रही है-विकास हो रहा है, छत्तीसगढ़ बदल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ से उनका आत्मीय रिश्ता वर्षों पुराना है और यहां की जनता ने उन्हें हमेशा परिवार के सदस्य की तरह स्नेह और आशीर्वाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़ अब केवल सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुशासन और तेज विकास के मॉडल के रूप में पूरे प्रदेश में नई पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है।

इसके माध्यम से आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। हजारों लंबित प्रकरणों का निराकरण कर लोगों को राहत पहुंचाई गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख गरीब परिवारों को आवास की स्वीकृति दी गई है तथा लगभग 10 लाख आवास पूर्ण हो चुके हैं। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है तथा 13 लाख किसानों को 3716 करोड़ रुपए का बकाया बोनस प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा दिया जा रहा है। आगामी समय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रारंभ की जाएगी, जिससे आम नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे और समय-सीमा में उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि हजारों परिवार इस योजना का लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के माध्यम से जरूरतमंद उपभोक्ताओं को राहत दी जा रही है तथा बिजली बिल का सरचार्ज माफ किया जा रहा है।

*मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणाएं*
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों की मांगों पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने ग्राम सूपा, घुघुवा, पुटकापुरी, तारापुर, उसरौट और काशीचुआं को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की घोषणा की। इसके साथ ही कुसमुरा में महतारी सदन निर्माण, धनागर सोसायटी के अंतर्गत खाद्य भंडारण हेतु गोदाम निर्माण तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की दिशा में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल भूमिपूजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर जनता को उसका लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कुसमुरा कॉलेज भवन निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला नया कॉलेज भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नई सुविधाएं लेकर आएगा।

*वित्त मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के तुरंत बाद किसानों को 3716 करोड़ रुपए की बकाया बोनस राशि प्रदान की गई तथा आज प्रदेश में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी सुनिश्चित की जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांव-गांव में तेजी से आवास निर्माण कार्य चल रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना, नारी शक्ति ऋण योजना, भूमिहीन मजदूर साथी योजना और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि समय-सीमा में विकास कार्यों को पूरा कर जनता को उसका लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

*सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा-सरकार जनता के बीच पहुंचकर कर रही काम*

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जहां भी जा रही है, वहां जनता की मांगों के अनुरूप करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास आज स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

*बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित*

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गभेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान, श्रीमती हेमलता चौहान, पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, श्री अरुणधर दीवान, श्रीकांत सोमावार, श्री महेश साहू, श्री सुरेश गोयल, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री विकास केडिया, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री अरुण कातोरे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सरकार-मुख्यमंत्री ... सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को 102 करोड़... अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी ग... ग्राम कुसमूरा में दिखी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव की सादगी और ... पुसलदा में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने प्रशासन सक्रिय, बंद योज... सुशासन तिहार 2026,कुसमूरा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्... मध्य भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ ... सुशासन तिहार में लोगांे की समस्याओं का हो रहा त्वरित एवं प्रभा... अवैध उत्खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, 7 दिनों में... मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण महिलाओं क...