WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

सुशासन तिहार: खम्हार शिविर बना जनविश्वास का केंद्र, 16 गांवों के ग्रामीण हुए लाभान्वित

सुशासन तिहार: खम्हार शिविर बना जनविश्वास का केंद्र, 16 गांवों के ग्रामीण हुए लाभान्वित

*शिविर में मिला योजनाओं का सीधा लाभ, हितग्राहियों के चेहरों पर दिखी मुस्कान*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*किसान क्रेडिट योजना अंतर्गत 5 किसानों को साख-सीमा राशि स्वीकृत*

*मेधावी बेटियों का सम्मान, हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र और फलदार पौधों का वितरण*

रायगढ़ @संदेशा 24

सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत बुधवार को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम खम्हार में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के 16 ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गांव-गांव तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं तथा कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

शिविर में उपस्थित जनपद अध्यक्ष श्रीमती लीनव बिरजू राठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की मंशा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि “संवाद से संपूर्ण समाधान तक” अभियान केवल एक प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और शासन के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है।

आज सरकार स्वयं गांवों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है और उनका त्वरित समाधान कर रही है, जो सुशासन की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि यह शिविर केवल समस्याओं के निराकरण का मंच नहीं, बल्कि गांवों के विकास की नई दिशा तय करने का अवसर भी है। शासन और प्रशासन मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

शिविर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ के माध्यम से 5 छात्रों को जाति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। वहीं वर्ष 2025-26 की कक्षा 10वीं परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली हाईस्कूल जमरगा की कु. ललिता राठिया एवं शासकीय हाईस्कूल मिरीगुड़ा की कु. दुशीला बैगा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा कम समय में गुणवत्तापूर्ण आवास निर्माण पूर्ण करने वाले 2 हितग्राहियों को भी सम्मानित किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 30 ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों में बागवानी के प्रति उत्साह दिखाई दिया। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित खम्हार के माध्यम से 5 हितग्राहियों को खरीफ वर्ष 2026 हेतु किसान क्रेडिट योजना के अंतर्गत साख-सीमा राशि स्वीकृत की गई। श्रम विभाग द्वारा 7 हितग्राहियों को श्रम कार्ड प्रदान किए गए। वहीं एनआरएलएम अंतर्गत बिहान शाखा द्वारा सहेली महिला ग्राम संगठन, कृष्णा स्व-सहायता समूह एवं जनमित्रम माया स्व-सहायता समूह को प्रति समूह 1 लाख 20 हजार रुपए की सामुदायिक निवेश कोष राशि प्रदान की गई।

शिविर में लाभान्वित हितग्राहियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ गांव में ही मिलना ही वास्तविक सुशासन है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीणों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष शिशु राठिया, भरत साहू, समय अग्रवाल, जनक राम राठिया, संजय विश्वकर्मा, दुष्यंत राठिया, मदन सिंह, सिबल साय बैगा, मैना बाई राठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्त... चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद श्री विजय... चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी... चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की पर... चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति... चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से ... छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद श्री विजय बघेल ने किया दीप प्र... मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ...