कोरोना संकटकाल मे पूंजीपथरा के दुकानदार नही कर रहे हैं सरकार की गाइड लाइन का पालन..निर्धारित समय के बाद तक खोल रहे है दुकाने..

कोरोना संकटकाल मे पूंजीपथरा के दुकानदार नही कर रहे हैं सरकार की गाइड लाइन का पालन..निर्धारित समय के बाद तक खोल रहे है दुकाने..
तमनार @ संदेशा (दुलेंद्र पटेल)
3.9.2020
कोरोना संकटकाल मे तमनार तहसील के ओद्योगिक क्षेत्र ग्राम पूंजीपथरा के दुकानदार द्वारा शाम 7 बजे तक दुकान खोलकर शासन की गाइड लाइन धज्जियां उड़ा रहे है। कई दुकानदारो व ग्राहक द्वारा बिना मास्क के सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही किया जा रहा है।
3 सितम्बर मंगलवार को शाम 7 बजे तक किराना जनरल स्टोर,मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक,सेलून दुकान,ठेला,मुर्गा दुकाने खुली रही।जब दुकानदार से संचालन समय जानना चाहा तो गोल मोल जवाब देते नजर आए।
ज्ञात हो पूंजीपथरा के प्लांट में विगत 3 दिन से लगातार 3 दर्जन कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो चुकी है लेकिन फिर भी लोगो सतर्क व सावधानी नही बरत रहे हैं।थाना प्रभारी से पूछे जाने पर बताया गया कि दुकान का संचालन समय हेतु सभी को शासन के दिशा निर्देश बता दिया गया है आज पेट्रोलिंग नहीं होने कारण दुकान खुली हो सकती है।उन्होंने तत्काल दुकान संचालक से बात करके नियमो का पालन करने समझाइस दी गई।
सरपंच गंगा प्रसाद ने भी बताया कि हमने हर लोगो हेतु मास्क प्रदाय किये है दुकानदार अपनी मनमानी करते है।शासन प्रशासन पुलिस के गाइड लाइन का पालन नही किया जाता है।


