सीएचसी तमनार के पूंजीपथरा प्लांट में एंटीजन टेस्ट में 12 ब्यक्ति कोरोना संक्रमित बीएमओ ने की पुष्टि

सीएचसी तमनार के पूंजीपथरा प्लांट में एंटीजन टेस्ट में 12 ब्यक्ति कोरोना संक्रमित बीएमओ ने की पुष्टि
तमनार @ संदेशा 3.9.2020
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में आज 3 सितम्बर बुधवार को तिरुमाला बालाजी प्लांट पूंजीपथरा में एंटीजन टेस्ट में 12 ब्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि बीएमओ डॉ डीएस पैकरा द्वारा किया गया है। कोविड हॉस्पिटल रायगढ़ भेजा जा रहा है। इनके प्राथमिक संपर्क में आये लोगो की टेस्ट किया जा रहा है। माइक्रो प्लान के तहत आज तिरुमाला बालाजी प्लांट पूंजीपथरा,हिंडाल्को,जेपीएल तमनार में आरटीपीसीआर 36 एवं आरडी एंटीजन 34 कुल 70 लोगो को जांच किया गया। सीएचसी तमनार के बीएमओ डॉ डी एस पैकरा ने बताया कि सीएचसी तमनार अन्तर्गत 3सितम्बर तक 102 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है जिसमे 22 लोग के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है।सिर्फ एक ब्यक्ति की मृत्यू हुई है।बीते 4 दिन में ही 67 लोग कोरोना टेस्ट में संक्रमित की पुष्टि हुई है।


