प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, पौधे भी लगाए

प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, पौधे भी लगाए
रायगढ़ @ संदेशा 24
विष्व पर्यावरण दिवस के पूर्व जिंदल पावर तमनार द्वारा स्कूल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पर्यावरण दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।
जिंदल थर्मल पावर प्लांट तमनार द्वारा विष्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 25 से 30 मई के बीच ईएमडी डिपार्टमेंट द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पोस्टर, स्लोगन व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राईमरी से लेकर हाई व हायर सेकंडरी स्कूल तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थी षामिल हुए। निर्णायकों से मिले निर्णय के बाद विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन सलिहाभांठा के गोठान में किया गया। विजेता विद्यार्थियों को ग्रुप सेफ्टी हेड सौरभ रावत के मुख्य आतिथ्य एजीएम ईएमडी षिवेंद्र करवारिया, मैनेजर सीएसआर षीतल पटेल की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया। इसके बाद सलिहाभांठा के गोठान में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सीएसआर से प्रफुल्ल सत्पथी, आनंद पंडा, अमित चैधरी, बीएल साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

