विषमताओं को अवसर में बदलने वाले शिक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी प्रतिभा के धनी भुवनेश्वर पटेल प्रधान पाठक शिक्षक दिवस विद्यार्थियों के चरित्र निर्माता जग के भाग्य विधाता गुरुजनो का शत शत प्रणाम -दुलेंद्र पटेल

विषमताओं को अवसर में बदलने वाले शिक्षा के क्षेत्र में बहुआयामी प्रतिभा के धनी भुवनेश्वर पटेल प्रधान पाठक

शिक्षक दिवस विद्यार्थियों के चरित्र निर्माता जग के भाग्य विधाता गुरुजनो का शत शत प्रणाम -दुलेंद्र पटेल

तमनार @ संदेशा (दुलेन्द्र पटेल) 5.9.2020 शासकीय प्राथमिक शाला कछार विकास खण्ड रायगढ़ जिला रायगढ़ में पदस्थ है इनको शिक्षा के क्षेत्र में राज्यपाल पुरस्कार,नेशन विल्डर आवर्ड,शिक्षा दूत पुरस्कार, राज्य स्तर में कई पुरस्कर,जिला स्तर पर अनेक पुरस्कार,रोटरी क्लब,लायन्स क्लब,अनेक सामाजिक संगठन से पुरस्कृत किया जा चुका है,भुवनेश्वर पटेल प्रधान पाठकविषम परिस्थितियों को अनुकूल बना कर शिक्षा का प्रचार कर रहे हैं,सुदूर ग्राम में एक खंडहर हो चुके भवन को अपने साथियों एवं ग्राम वासियों के सहयोग से आकर्षक,सुसज्जित एवं सर्व सुविधाओं से भरपूर बना कर पूरे भारत वर्ष में रायगढ़ जिला का नाम रौशन कर रहे हैं,यह एक ऐसा प्राथमिक विद्यालय है जो पूरे वर्ष भर खुला रहता है,मनभावन फूलों की बगिया,आकर्षक झूले,बोलती दीवारें, शिक्षा प्रद अहाता,स्वच्छ टॉयलेट,शुद्ध फिल्टरेट पेयजल,बच्चों के बैठने के लिए टेबल बेंच यहां के विद्यालय को और विशिष्ट बनाती है पूरे विद्यालय परिवार को नेतृत्व करने वाले भुवनेश्वर पटेल प्रधान पाठक बोलते हैं कि हमेसा बड़ा सोचो,और लोगों से पहले सोचो,यही एक सोच साधारण विद्यालय को विशिष्ट बना दिया,यहां की गुणवत्ता युक्त शिक्षा से बच्चे नवोदय स्कूल में चयन एवं जवाहर उत्कर्ष विद्यालय में चयन हुए हैं,प्राथमिक शाला कछार के किचन गार्डन पूरे शिक्षा विभाग में प्रसिद्ध है यहाँ के मध्यान्ह भोजन संचालन समिति की माताओं को प्रेरित कर शाला के गौरव को बढ़ा दिए आजकल अपने विद्यालय की भांति अनेक स्कूलों को सुसज्जित करने का संकल्प लेकर दिन रात कार्य कर रहे हैं ताकि गरीब एवं पिछड़े तबके के बच्चों को बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मील सके


