सेजेस कुंजेमुरा में शाला प्रवेश उत्सव

सेजेस कुंजेमुरा में शाला प्रवेश उत्सव
तमनार @संदेशा 24
तमनार विकास खण्ड के सेजेस कुंजेमुरा के प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक वंदन कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरित कर अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

बोर्ड टॉपर्स को 18000 रुपये का नकद पुरस्कार एसएमडीसी पदाधिकारियों द्वारा,100%रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं विद्यालयीन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा, बीडीसी यज्ञसेनी उमेश सिदार,सरपंच संजुक्ता खेस, एसएमडीसी उमेश सिदार, कार्तिक निषाद,बीईओ मोनिका गुप्ता,एबीईओ युके सिदार,बीआरसी,,प्राचार्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


