WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.21
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.23
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.20
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.19
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.25
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.29
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.34.28
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.04.53
रायगढ़

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूर**महिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचत

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूर**महिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचत

*स्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर*

WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.07 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 15.53.05 (2)

रायगढ़ @संदेशा 24

विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। 96 परिवारों और 324 की आबादी वाले इस गांव में कभी पेयजल की गंभीर समस्या थी, लेकिन आज घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों की दिनचर्या आसान हुई है, स्वास्थ्य में सुधार आया है और महिलाओं को नई ऊर्जा के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।
ग्राम अमलीपाली में पहले स्वच्छ और पर्याप्त जल स्रोतों की कमी के कारण ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए पानी जुटाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं को घरेलू कार्यों के साथ पानी की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त समय और श्रम देना पड़ता था। पानी की अनिश्चित उपलब्धता के कारण कई बार लोगों के अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित होते थे। बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ता था क्योंकि उन्हें परिवार की मदद के लिए पानी लाने जाना पड़ता था। असुरक्षित जल उपयोग के कारण जलजनित बीमारियों का खतरा भी बना रहता था।

अमलीपाली निवासी श्रीमती मधुमिता चौहान उन हितग्राहियों में शामिल हैं जिनके जीवन में जल जीवन मिशन ने सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाया है। पहले उन्हें प्रतिदिन घरेलू जिम्मेदारियों के साथ पानी की व्यवस्था के लिए काफी समय देना पड़ता था, जिससे अन्य सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर सीमित हो जाता था। लेकिन जल जीवन मिशन के तहत घर तक नल कनेक्शन मिलने के बाद उनकी दिनचर्या पूरी तरह बदल गई। अब उन्हें पानी के लिए अतिरिक्त समय नहीं देना पड़ता। वे अपने घरेलू कार्य समय पर पूरा कर पा रही हैं और परिवार की देखभाल के लिए अधिक समय निकाल पा रही हैं। समय की बचत ने उन्हें छोटे-छोटे आयवर्धक कार्यों से जुड़ने का अवसर भी दिया है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। जल जीवन मिशन के प्रभाव से गांव में केवल पानी की उपलब्धता ही नहीं बढ़ी, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता के स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। स्वच्छ पेयजल मिलने से जलजनित बीमारियों में कमी आई है और ग्रामीणों का चिकित्सा खर्च भी घटा है। गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा लोग सुरक्षित पेयजल और साफ-सफाई के महत्व को समझने लगे हैं। आज अमलीपाली विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। जल जीवन मिशन केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाने वाला एक जनआंदोलन बन चुका है, जो गांवों में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव रख रहा है।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.06
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.04 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.07
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.00
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.08
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.03
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.02 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.08.05 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.59
WhatsApp Image 2026-01-26 at 16.07.56 (1)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
रायगढ़ क्षेत्रीय एफएसएल में शुरू हुई वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया,... अभियान संवेदना" के तहत महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, महिला गा... 🚨गिरफ्तारी : वृद्ध महिला से मारपीट और चाकू से हमला करने वाला न... वर्चुअल डाक अदालत 19 जून को *डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का हो... पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को मिली ... आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही स्वास्थ्... अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूर**महिलाओं को मिली बड़ी राहत,... जनभागीदारी से साकार हो रहा टीबी मुक्त रायगढ़ का संकल्प, 358 ग्र... तमनार में जिंदल फाउंडेशन द्वारा किसानों को दिया गया प्रशिक्षण ...