रायगढ़
रायगढ एसपी का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, उन्होंने खुद लिखा पोस्ट, पढें पूरी खबर …

जिले के पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर बताया। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि जो लोग उनके संपर्क में रहे हों वे जांच करवा लें।
एसपी संतोष सिंह की सक्रियता न सिर्फ पुलिस बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी थी। यह भी कहा जा सकता है कि एसपी रायगढ ने यहां की पुलिसिंग को समाज से जोड़ दिया था। वे अक्सर कलेक्टर रायगढ के साथ भी मौजूद मिलते हैं चाहे वह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र हो या गरीबों में भोजन बंटवाने का काम।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि हालांकि न तो उनको कोई परेशानी है और न ही उनमें कोई लक्षण हैं, वे ठीक हैं लेकिन जो भी लोग उनके संपर्क में आये हों वे अपना चेकअप करवा लें।

