रायगढ़
छ ग प्रदेश में अब तक 43163 कोरोना संक्रमित.. 🔹रायगढ़ में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड 1 दिन में मिले 223 पॉजिटिव
छ ग प्रदेश में अब तक 43163 कोरोना संक्रमित.. 🔹रायगढ़ में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड 1 दिन में मिले 223 पॉजिटिव
रायगढ़ @ संदेशा
प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। छत्तीसगढ़ में 5 सितंबर शनिवार को 2529 मरीजों की पहचान की गई। ऐसे में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 43163 हो गई है। वहीं 20487 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है जबकि प्रदेश में 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है, अब प्रदेश में 22320 मरीज एक्टिव हैं। वहीं रायगढ़ में आज कोरोना मरीजों की संख्या ने रिकॉर्ड बनाया, 1 दिन में 223 मरीजों की पहचान हुई है जिसमें जिले से रायगढ़ एसपी संतोष कुमार सिंह सहित वार्ड पार्षद, पत्रकार व कई लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें आरटीपीसीआर जांच में 176, रैपिड एंटीजन में 20, TRUE NAT में 9 मरीजों की पहचान हुई है।





