तमनार
पीएमश्री सजेस तमनार में नवप्रवेशी 26 छात्राओ को सरस्वती सायकल वितरण

पीएमश्री सजेस तमनार में नवप्रवेशी 26 छात्राओं को सरस्वती सायकल वितरण
तमनार @ संदेशा 24
पीएमश्री शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तमनार में दिनांक 6 जुलाई को नगर पंचायत अध्यक्ष अश्विनी पटनायक जी के हाथों विद्यालय के नवप्रवेशी 26 छात्राओं को सरस्वती सायकल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के व्याख्याता सुशील कुमार बोहिदार द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना सरस्वती सायकल योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने शासन की अन्य योजनाओं जैसे मध्यान्ह भोजन, पाठ्यपुस्तक वितरण एवं नि:शुल्क गणवेश वितरण की जानकारी दी।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अश्विनी पटनायक, क्षेत्र की जनपद सदस्या गीतांजली पटनायक, शाला विकास समिति के श्यामा उरांव तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्राचार्य श्री बाबूलाल पटेल द्वारा आए हुए अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया।

