WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह सहित कई प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों के लिए 5 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव, वीर हनुमान सिंह सहित कई प्रतिष्ठित खेल पुरस्कारों के लिए 5 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

*मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद पुरस्कार, प्रेरणा निधि व डाइट मनी का मिलेगा लाभ, खिलाड़ी समय पर करें ऑनलाइन आवेदन*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़, @संदेशा 24

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों से विभिन्न राज्य खेल अलंकरण, सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद पुरस्कार, प्रेरणा निधि एवं डाइट मनी (खेलवृत्ति) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 5 अगस्त 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन वित्तीय वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026) के दौरान अर्जित उपलब्धियों के आधार पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खेल विभाग द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। शहीद राजीव पांडे पुरस्कार ऐसे सीनियर खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में पदक अर्जित किया हो अथवा अधिकृत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। शहीद कौशल यादव पुरस्कार जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए निर्धारित है। वहीं पंकज विक्रम सम्मान उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में कम से कम चार बार सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया हो।
इसी प्रकार वीर हनुमान सिंह पुरस्कार उत्कृष्ट प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को प्रदान किया जाएगा। शहीद विनोद चौबे सम्मान खेल क्षेत्र से जुड़े 55 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं खेल व्यक्तित्वों को दिया जाएगा, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो, राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता हो अथवा खेलों के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली सीनियर एवं जूनियर वर्ग की टीमों को मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। वहीं सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद राशि पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राज्य स्तरीय अथवा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले पात्र खिलाड़ियों को डाइट मनी (खेलवृत्ति) एवं प्रेरणा निधि का भी लाभ दिया जाएगा। डाइट मनी के लिए आवेदन करने वाले खिलाड़ियों की अधिकतम आयु 19 वर्ष निर्धारित की गई है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बताया कि सभी पुरस्कारों के आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http//sportsyw.cg.gov.in पर अपलोड किए गए आवेदन ही मान्य होंगे। केवल नगद राशि पुरस्कार के आवेदन संबंधित खेल संघों के माध्यम से संचालनालय अथवा जिला कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। अन्य पुरस्कारों एवं डाइट मनी के लिए आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। खेल विभाग ने जिले के सभी पात्र खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं खेल संगठनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा 5 अगस्त 2026 से पहले आवेदन कर राज्य शासन द्वारा प्रदान किए जाने वाले इन प्रतिष्ठित खेल सम्मान एवं प्रोत्साहन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्त... चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद श्री विजय... चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी... चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की पर... चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति... चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से ... छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद श्री विजय बघेल ने किया दीप प्र... मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ...