WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

रामलला दर्शन योजना : रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का सेतु, ग्रामीणों के सपनों को मिल रही उड़ान

रामलला दर्शन योजना : रायगढ़ जिले के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का सेतु, ग्रामीणों के सपनों को मिल रही उड़ान

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से हजारों श्रद्धालुओं को मिला निःशुल्क अयोध्या धाम दर्शन का सौभाग्य*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़ @संदेशा 24

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए केवल एक यात्रा योजना नहीं, बल्कि वर्षों से संजोए गए धार्मिक सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के माध्यम से आर्थिक, सामाजिक अथवा अन्य कारणों से अयोध्या धाम नहीं पहुंच पाने वाले नागरिकों को निःशुल्क प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ की धरती के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

रायगढ़ जिले में इस योजना का प्रभाव अत्यंत सकारात्मक और व्यापक रूप से देखने को मिला है। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले से 15 जत्थों में कुल 1,524 श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना किए जा चुके हैं। इनमें 1,137 ग्रामीण तथा 387 शहरी श्रद्धालु शामिल हैं। इस योजना का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचा है। कुल यात्रियों में लगभग 75 प्रतिशत ग्रामीण और 25 प्रतिशत शहरी श्रद्धालु रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि शासन की यह पहल समाज के उस वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही है, जिसके लिए अयोध्या की यात्रा पहले आसान नहीं थी।
रायगढ़ जिले से रवाना होने वाले प्रत्येक जत्थे में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ श्रद्धालु भाव-विभोर होकर यात्रा प्रारंभ करते हैं। अनेक श्रद्धालु इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा आध्यात्मिक अवसर बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। कई श्रद्धालुओं का कहना है कि बचपन से रामायण में श्रीराम जन्मभूमि की कथा सुनते आए थे, लेकिन कभी यह कल्पना नहीं की थी कि उन्हें स्वयं अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा।

*ग्रामीण अंचलों में सबसे अधिक प्रभाव, हर जत्थे के साथ बढ़ रहा उत्साह*

योजना की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धि यह है कि इसका लाभ बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों तक पहुंचा है। अब तक यात्रा कर चुके 1,137 ग्रामीण श्रद्धालु इस बात के साक्षी हैं कि शासन की यह पहल गांव-गांव तक पहुंच रही है। जिन परिवारों के लिए आर्थिक परिस्थितियों के कारण अयोध्या जाना संभव नहीं था, उन्हें अब निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो रही है।

रायगढ़ जिले में अब तक आयोजित यात्राओं में अधिकांश जत्थों में 110 से 112 श्रद्धालु शामिल रहे। कई बार सभी 112 सीटें पूर्ण रूप से भरी गईं, जो योजना के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास और उत्साह को दर्शाता है।
शहरी क्षेत्रों से भी इस योजना को अच्छा प्रतिसाद मिला है। अब तक 387 शहरी श्रद्धालु इस योजना का लाभ लेकर अयोध्या धाम पहुंच चुके हैं। प्रत्येक जत्थे में औसतन 28 शहरी यात्रियों की सहभागिता रही, जिससे स्पष्ट है कि योजना समाज के सभी वर्गों तक समान रूप से पहुंच रही है।

*सुरक्षित, व्यवस्थित और जनहितकारी यात्रा प्रबंधन बना योजना की सफलता का आधार*
रामलला दर्शन योजना की सफलता का एक महत्वपूर्ण पक्ष इसका सुव्यवस्थित संचालन भी है। रायगढ़ से श्रद्धालुओं को बसों के माध्यम से बिलासपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया जाता है, जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या धाम के लिए रवाना होते हैं। संपूर्ण यात्रा के दौरान जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम श्रद्धालुओं के साथ रहती है, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
रायगढ़ जिले से हाल ही में 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था भी अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं के चेहरों पर प्रसन्नता, श्रद्धा और भावुकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्री रामलला दर्शन योजना आज रायगढ़ जिले में सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और जनकल्याण का सशक्त उदाहरण बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की इस दूरदर्शी पहल ने हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क अयोध्या धाम के दर्शन का अवसर देकर उनके जीवन में अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव जोड़ा है। लगातार बढ़ती भागीदारी इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में यह योजना और अधिक लोगों के लिए आस्था एवं विश्वास की नई राह खोलती रहेगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्त... चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद श्री विजय... चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी... चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की पर... चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति... चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से ... छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद श्री विजय बघेल ने किया दीप प्र... मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ...