आचार्य शिरोमणि बालकृष्ण जी का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया

आचार्य शिरोमणि बालकृष्ण जी का जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया
तमनार @ संदेशा 24
महिला पतंजलि योग समिति के राज्य सोशल मीडिया प्रभारी दीदी गीतांजलि पटनायक के अगुवाई में 4 अगस्त दिन मंगलवार को आचार्य शिरोमणि बालकृष्ण जी के जन्मदिवस को जड़ी बूटी दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ जिला रायगढ़ के तहसील तमनार में मनाया गया। सर्वप्रथम प्रातः कालीन सभा में योगाभ्यास हुआ एवं कई प्रकार के पौधों आम नीम करंज पीपल वट आदि वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया ।सभी महिला पतंजलि सदस्य की दीदियों ने अपने-अपने नाम एक-एक पेड़ लगाए।
तत्पश्चात गीतांजलि दीदी द्वारा वहां पर उपस्थित सभी महिलाओं एवं जनमानस को पौधों के औषधिय गुणों से परिचित कराया गया और महिला पतंजलि की सभी महिलाओं के द्वारा गांव की गलियों में रैली निकालकर जड़ी बूटी वाले औषधीय पौधों जैसे गिलोय ,नीम,आंवला, सदाबहार, पत्थरचट्टा,एलोवेरा, पपीता आदि पौधों का वितरण करते हुए उनके औषधिय गुणों से परिचित भी कराया गया।
इस कार्यक्रम में गीतांजलि पटनायक दमयंती गजरे (संगठन मंत्री )पुष्पा पटनायक (जिला संवाद प्रभारी )सुभद्रा शाह ,अंजना चौहान, जंबोवती जायसवाल ,नीलम गुप्ता ,बिजली बेहरा ,सावित्री शाह ,सुमित्रा बरेठ, सीता साव,सुनहला, सरिता ,सह्याद्री पटनायक, कविता यादव, ज्योति ,रीना साहू,पार्वती साव,विद्या साव , हीरा बाई यादव सुमित्रा यादव , खीरोदिनी बेहरा, दीप्ति यादव उपस्थित रही।


