युवा मोर्चा रोडोपाली द्वारा भव्य तिरंगा बाईक रैली में सैकड़ों युवा हुए शामिल

युवा मोर्चा रोडोपाली द्वारा भव्य तिरंगा बाईक रैली में सैकड़ों युवा हुए शामिल
तमनार @ संदेशा 24 दुलेंद्र पटेल
केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य तहसील तमनार में “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” तिरंगा मोर अभियान के तहत मण्डल रोडोपाली के गांवों में भव्य तिरंगा बाईक रैली का आयोजन किया गया। बाईक रैली बजरमुड़ा स्कूल मैदान से प्रारम्भ ढ़ोलनारा,रोडोपाली,चितवाही,कोलम,चिर्रामुड़ा,केराखोल,बनाई,बरकसपाली,पतरापाली,देवगढ़,जरेकेला,कचकोबा,आमाघाट,गोढी तमनार इंद्रानगर तक निकाली गई। तिरंगा बाइक रैली के दौरान चारों ओर राष्ट्रभक्ति के गीत गुंजायमान और तिरंगे के रंग में नगर पूरी तरह रंगा नजर आया।
हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा,तिरंगा मोर अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा” अभियान देश में भारी उत्साह का माहौल है देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करता है।तिरंगा हमारे गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है।

भाजपा जिला महामंत्री जतिन्द्र साव ने कहाकि प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री साय जी के नेतृव में मोर तिरंगा मोर अभियान के तहत सभी लोग अपने घर प्रतिष्ठान में सम्मान तिरंगा लहराएं।

जिला पंचायत सदस्य द्वय रमेश बेहरा,बंशीधर चौधरी,मण्डल प्रभारी अशोक अग्रवाल,मण्डल अध्यक्ष सरोज बेहरा,आकाश शर्मा ने युवाओ को तिरंगे की मान सम्मान प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री साय जी के हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा,तिरंगा मोर अभियान को सफल बनाने प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया, जिला महामंत्री जतिन्द्र साव, बंशीधर चौधरी जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा जिला पंचायत सदस्य,अरुण कुमार राय वरिष्ठ कार्यकर्ता, यादलाल नायक वरिष्ठ कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा,जिला सह प्रवक्ता मंडल प्रभारी अशोक अग्रवाल ,जिला युवा मोर्चा महामंत्री त्रिलोचन राठिया, संतोष यादव जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा प्रभारी आकाश शर्मा, तिरंगा यात्रा प्रभारी जागेश सिंह सिदार संयोजक विनायक शर्मा सहसंयोजक अभिषेक चौधरी युवा मोर्चा अध्यक्ष मंडल रोडोपाली, अशोक पटेल किसान मोर्चा जिला सदस्य, बबलू पटेल मण्डल उपाध्यक्ष, उद्धव भगत सरपंच मिलुपरा,दिलीप नायक उप सरपंच लालपुर शंकर पटेल,भरत पंडा,चक्रधर राठिया,शोभा राम बेहरा,हेमलाल साव,मोती लाल चौधरी,जीवन पटेल सहित सैकड़ों युवाओं शामिल हुए


