WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान

1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”

🔸 *QR Code से जागरूकता की शुरुआत, सोशल मीडिया से लेकर ऑनलाइन ठगी तक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

🔸 *“OTP किसी से साझा नहीं, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं” — रायगढ़ पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बताए साइबर सुरक्षा के मंत्र*

🔸 *स्कूल-कॉलेजों में गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में 1700 से अधिक विद्यार्थियों को किया जागरूक*

*19 अगस्त, रायगढ़न@संदेशा 25। साइबर अपराधों से प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने और आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस द्वारा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 18 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान करीब 1700 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत डीएसपी उन्नति ठाकुर एवं सुशांतो बनर्जी तथा थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा ओपी जिंदल स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप और उनसे बचाव के उपाय बताए गए। वहीं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गर्ल्स कॉलेज, लॉ कॉलेज एवं शासकीय ग्रंथालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर ठगी के प्रति सतर्क किया गया। खरसिया पुलिस ने आत्मानंद स्कूल में बच्चों को साइबर अपराधों की जानकारी दी, जबकि थाना भूपदेवपुर प्रभारी रोशन कुमार कौशिक के नेतृत्व में हायर सेकेंडरी स्कूल कोड़तराई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल भूपदेवपुर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना साइबर एवं थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने बोइरदादर स्थित सेंट टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं सेंट जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इसी प्रकार थाना घरघोड़ा पुलिस द्वारा कन्या शाला घरघोड़ा तथा महिला थाना पुलिस द्वारा स्थानीय बच्चों के बीच साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

*पुलिस ने बताए साइबर सुरक्षा के जरूरी मंत्र*

कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि OTP, PIN, CVV और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति से साझा न करें। अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल, लिंक, QR Code अथवा संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें और बिना सत्यापन के किसी लिंक पर क्लिक न करें। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की Friend Request स्वीकार करने, निजी फोटो एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। किसी भी ऑनलाइन ऑफर, नौकरी, इनाम, निवेश या लोन के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें। “डिजिटल गिरफ्तारी”, KYC अपडेट, बिजली कनेक्शन कटने, बैंक खाता बंद होने या पुलिस अधिकारी बनकर डराने जैसी कॉल साइबर ठगी का हिस्सा हो सकती हैं। विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड, Two-Factor Authentication और Privacy Settings का उपयोग करने तथा किसी भी साइबर घटना की स्थिति में तत्काल शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।

*QR Code के जरिए अभियान से जुड़ने की अपील*
साइबर जागृति अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों में QR Code स्कैन कर अभियान से जुड़ने तथा साइबर जागरूकता संदेश को सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस ने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल स्वयं साइबर सुरक्षित न बनें, बल्कि “एक जागरूक विद्यार्थी—एक जागरूक परिवार” की भावना के साथ अपने माता-पिता, भाई-बहन और आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताएं।

रायगढ़ पुलिस का संदेश है—“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें; OTP और PIN की गोपनीयता बनाए रखें, अनजान लिंक से दूरी रखें और किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत सहायता लें।” साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही उसकी रोकथाम का सबसे मजबूत हथियार है। साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ जिले में जागरूकता का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्त... चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद श्री विजय... चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी... चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की पर... चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति... चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से ... छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद श्री विजय बघेल ने किया दीप प्र... मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ...