रायगढ़
भूपेश बघेल ने कोरोना विजय रथ को किया रवाना ….

रविवार को सीएम भूपेश बघेल कोरोना विजय रथ,6 को रवाना किया। वहीं सीएम ने मीडिया से बात करते हुए है कहा कि, ये विजय रथ यात्रा ग्रामीण क्षेत्र शहरी क्षेत्र दोनों ही क्षेत्रों में लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जानकारी देगी । सभी लोगों को कोरोना के संक्रमण को छुपाना नहीं है बताना है। इसके बारे में सही जानकारी आम से लेकर खास लोगों तक पहुंचे। ये विजय रथ ऑडियो वीडियो दोनों में संचालन किया जाएगा। गली मोहल्ले निचली बस्ती आवासीय बस्ती सभी जगह विजय रथ पहुंचेगा। सीएम ने लोगों से अपील की यह बीमारी को जितना छुपाएंगे उतना ही उनका नुकसान होगा ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करवाएं और बुखार फ्लू सर्दी खांसी जैसी किसी प्रकार की आशंका हो तो तुरंत ही इलाज कराएं।


