WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को देशभर में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, रायगढ़ के तीन संस्थानों में जुटेंगे युवा

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को देशभर में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, रायगढ़ के तीन संस्थानों में जुटेंगे युवा

*युवा सहभागिता, खेल विकास और राष्ट्र निर्माण पर केंद्रित रहेगा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं को करेंगे संबोधित*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़, @ संदेशा 24

राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन 27 अगस्त को देशभर में व्यापक स्तर पर किया जाएगा। इसी कड़ी में युवा सहभागिता, खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को केंद्र में रखते हुए देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं, खिलाड़ियों और राष्ट्र के भविष्य को एक साझा मंच पर जोड़ना है। इसके माध्यम से युवाओं को खेल के क्षेत्र में पिछले 12 वर्षों में हुए महत्वपूर्ण बदलावों, उपलब्धियों और विकास से परिचित कराया जाएगा। साथ ही खेलों के विकास, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर युवाओं के विचार, सुझाव एवं आकांक्षाओं को जानने का अवसर भी मिलेगा।
रायगढ़ जिले में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय एवं कृषि महाविद्यालय में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इन संस्थानों में युवा प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए खेल और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया जाएगा। कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह होगी कि 27 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के लगभग 1600 स्थानों पर उपस्थित 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का यह संबोधन देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद युवाओं को एक साझा राष्ट्रीय मंच से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं युवा प्रतिभागियों की उपस्थिति सुबह 10 बजे तक सुनिश्चित की जाएगी। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम को युवा संवाद के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान युवाओं को खेलों में भागीदारी बढ़ाने, खेल सुविधाओं के विस्तार, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
युवा संवाद के दौरान ‘मेरा भारत’ स्वयंसेवकों एवं स्थानीय खिलाड़ियों के बीच विशेष संवाद सत्र आयोजित होगा। इसमें पिछले 12 वर्षों के दौरान देश में खेल अधोसंरचना में हुए बदलाव, खिलाड़ियों के लिए बढ़े अवसर तथा भारत में विकसित हो रहे खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद लगभग 15 मिनट का युवा संवाद होगा, जिसमें प्रतिभागियों को अपने विचार, सुझाव एवं आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा।

*ओलंपिक 2036 की तैयारी से युवा नेतृत्व तक, चार प्रमुख विषयों पर होगा संवाद*

युवा संवाद के दौरान चार प्रमुख विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। इनमें जमीनी स्तर पर बेहतर खेल सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराकर खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना प्रमुख है। इसके साथ ही वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने, वैज्ञानिक तरीके से प्रतिभा की पहचान करने तथा खिलाड़ियों के समग्र विकास पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी चर्चा होगी। युवाओं को भविष्य के लिए आवश्यक कौशल, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अवसरों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा। युवाओं से उनके विचार एवं सुझाव क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं को कार्यक्रम स्थल पर ही वीबीवाईएलडी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
‘खेलो इंडिया संवाद’ पहल युवाओं को खेल, नेतृत्व, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से न केवल युवाओं की खेलों में भागीदारी और रुचि को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उन्हें देश के विकास में सक्रिय भागीदार बनने का अवसर भी मिलेगा। यह कार्यक्रम विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सोच को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी मंच बनेगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
चक्रधर समारोह के सातवें दिन कला-संस्कृति की सजी भव्य शाम पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक की मनोहारी प्रस्त... चक्रधर समारोह की कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे सांसद श्री विजय... चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी... चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की पर... चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति... चक्रधर समारोह में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने हास्य-व्यंग्य से ... छठे दिन चक्रधर समारोह में सांसद श्री विजय बघेल ने किया दीप प्र... मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ...