WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

विष्णु के सुशासन में जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

विष्णु के सुशासन में जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

*श्रृंगारिका, सीएससी और सिलाई दुकान से गायत्री सिंह सिदार की प्रतिमाह 9 हजार रुपए तक आमदनी

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*बिहान से जुड़कर बदली जिंदगी, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की आर्थिक स्थिति हुई बेहतर

रायगढ़ @संदेशा 24

/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित योजनाओं का असर अब गांव-गांव दिखाई दे रहा है। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के बड़ेगुड़ा की श्रीमती गायत्री सिंह सिदार ऐसी ही महिला हैं, जिन्होंने बिहान से जुड़कर न केवल अपने जीवन में बदलाव लाया, बल्कि विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया है। गायत्री सिंह सिदार स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। बिहान के माध्यम से उन्हें आईएफ एवं सीआईएफ जैसी वित्तीय सहायता का लाभ मिला, जिसका उपयोग उन्होंने अपनी आजीविका शुरू करने में किया। उन्होंने ‘श्रृंगारिका’ दुकान, सीएससी सेंटर और सिलाई की दुकान शुरू की। इन गतिविधियों से उन्हें अब प्रतिमाह करीब 9 हजार रुपए तक की आमदनी हो रही है।

*घर की चारदीवारी से बाहर निकलीं, बढ़ा आत्मविश्वास*

गायत्री बताती हैं कि समूह से जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वे मुख्य रूप से घर-गृहस्थी तक सीमित थीं। बिहान से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिला और उनका आत्मविश्वास बढ़ा। अब वे स्वयं अपने व्यवसाय का संचालन करती हैं और आवश्यक कार्यों के लिए बाहर आना-जाना तथा विभिन्न लोगों से संपर्क करना सहजता से कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बढ़ी हुई आय का सकारात्मक असर परिवार पर भी पड़ा है। बच्चों की पढ़ाई बेहतर ढंग से चल रही है और घर-गृहस्थी की आवश्यकताओं को पूरा करने में भी आर्थिक सहयोग मिल रहा है।

*योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ने का संदेश*

गायत्री सिंह सिदार ने बिहान से जुड़ी अन्य महिलाओं को भी उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उनका कहना है कि यदि महिलाएं समूह से जुड़कर प्रशिक्षण, ऋण एवं अन्य सहायता का सही उपयोग करें तो वे स्वयं की आजीविका शुरू कर सकती हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

*महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ी खुशियां*

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना की 31वीं किस्त की राशि मिलने पर जिले की महिलाओं ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। गायत्री सिंह सिदार ने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं को अपनी जरूरतों के साथ परिवार के खर्च में सहयोग करने का संबल मिलता है। रक्षाबंधन के पर्व से पहले राशि मिलने से बहनों की खुशियां भी बढ़ी हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...