WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
chhattisgarh

ग्राम पंचायत महलोई में ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ के तहत ग्रामीण सचिवालय का भव्य शुभारंभ

ग्राम पंचायत महलोई में ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ के तहत ग्रामीण सचिवालय का भव्य शुभारंभ

*गांव में ही मिलेगी शासकीय सेवाओं की सुविधा, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा स्थानीय स्तर पर निराकरण*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने कहा-ग्रामीण सचिवालय से समय, श्रम और धन की होगी बचत*

रायगढ़ @ संदेशा 24

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन को गांव-गांव तक पहुंचाने और प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ के तहत आज जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत महलोई में ग्रामीण सचिवालय का भव्य शुभारंभ किया गया। ग्रामीण सचिवालय के माध्यम से अब ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से जनपद या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य श्री रमेश बेहरा एवं ग्राम पंचायत महलोई की सरपंच श्रीमती गौरी राठिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपसंचालक पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग श्री नीलाराम पटेल, जनपद पंचायत तमनार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री धर्मेन्द्र वैस, तहसीलदार श्री शिवम पाण्डेय एवं नायब तहसीलदार श्री पंकज मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

*दीपक सिदार ने कहा-गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने कहा कि ग्रामीण सचिवालय गांव के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा है। अब छोटे-छोटे शासकीय कार्यों के लिए ग्रामीणों को दूर जाने की जरूरत नहीं होगी।

इससे उनका समय, श्रम और धन बचेगा। उन्होंने कहा कि ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से ग्रामीण सचिवालय की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

*गांव की चौखट पर मिलेंगी शासकीय सेवाएं

ग्रामीण सचिवालय के माध्यम से ग्रामीणों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित सुविधा गांव में ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में पंचायत सचिव, पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से सीधे आवेदन प्राप्त किए और विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण सचिवालय का उद्देश्य प्रशासन को ग्रामीणों के और करीब लाना तथा उनकी समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।

*विभिन्न योजनाओं के संतृप्तिकरण पर जोर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक पात्र परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान’ चला रही है।

अभियान के तहत विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के संतृप्तिकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य योजनाओं की पहुंच, प्रभावशीलता और पारदर्शिता को और मजबूत करना है। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए केवल अधोसंरचना का विकास पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार तक शासन की योजनाओं की प्रभावी और समयबद्ध पहुंच भी सुनिश्चित करना आवश्यक है। सरकार का प्रयास है कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े, बल्कि शासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे।

*ग्रामीणों में दिखा उत्साह

गांव में ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी तथा समस्याओं के समाधान की सुविधा मिलने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण सचिवालय से शासकीय कार्यों के लिए आने-जाने में होने वाली परेशानी कम होगी। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे निर्धारित दिवसों पर ग्रामीण सचिवालय में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...