पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया कांग्रेस के कद्दावर नेता की कोरोना से मौत, जिंदल फोर्टिज अस्पताल में तोड़ा दम

पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया कांग्रेस के कद्दावर नेता की कोरोना से मौत, जिंदल फोर्टिज अस्पताल में तोड़ा दम

मध्य प्रदेश व छ्त्तीसगढ़ के कद्दावर कांग्रेस नेता व मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया के पिता चनेश राम राठिया की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। हालांकि वे पिछले कई दिनों से बीमार थे।
चनेश राम राठिया ने अंतिम सांस रात 1 बजे रायगढ़ के जिंदल फोर्टिज अस्पताल में ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे साथ ही उन्हें कोरोना भी हो गया था। उनको इलाज के लिए जिंदल फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कोरोना संक्रमण की पुष्टि स्वास्थ विभाग के डॉ योगेश पटेल ने की है।
राठिया मध्यप्रदेश में दिग्गविजय सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में लोक निर्माण विभाग, मत्स्यपालन व पशुपालन मंत्री थे वहीं छत्तीसगढ़ के अलग हो जाने के बाद अजित जोगी की सरकार में धर्मस्व मंत्री भी बने।


