WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
तमनार

सेवा संकल्प अभियान हेतु भाजपा की जिला कार्यशाला तमनार में आयोजित

सेवा संकल्प अभियान हेतु भाजपा की जिला कार्यशाला तमनार में आयोजित

तमनार @ संदेशा 24 @ दुलेन्द्र पटेल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ की योजना बनाई है। लैलूंगा विधासभा के तमनार में 7 सितंबर सोमवार को रायगढ़ जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला,जिला प्रभारी प्रशांत सिंह,सांसद राधेश्याम राठिया,जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान सहित पार्टी के सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम भारत माता,पं दीनदयाल उपाध्याय,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पूजा अर्चना कर राष्ट्रगीत एवं अतिथियों का स्मृतिचिन्ह गमछा,फूलमाला से अभिनन्दन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोमवार को मंगलम भवन तमनार में जिला कार्यशाला आयोजित की गई।

इसमें अभियान के दौरान होने वाले 13 विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न 13 कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष अरुणधर दिवान ने जिला स्तर पर संयोजक जतिन कुमार साव,सदस्य सांसद राधेश्याम राठिया,पावन अग्रवाल,मधुलता पटेल,सुमित शर्मा एवं जिला के सभी मण्डल के अभियान संयोजक सह संयोजको के नाम बताकर सभी को समर्पित भाव से अभियान को सफल बनाने आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। यह अभियान जिला मुख्यालय तक सीमित न रहे, बल्कि मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ तक इसकी गूंज पहुंचे। प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही भाजपा की पहचान है।

जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता उसकी बेहतर योजना और जमीनी क्रियान्वयन पर निर्भर करती है। मंडल से लेकर बूथ तक जिम्मेदारियां स्पष्ट होनी चाहिए और प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा।

संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि 13 चरणों को बनाएं जनभागीदारी का अभियान बनाये एक माह तक चलने वाला यह अभियान संगठन की सक्रियता दिखाने का अवसर है। 13 चरणों के कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों – युवा, महिला, किसान, गरीब – की सहभागिता सुनिश्चित हो, ताकि यह वास्तविक जनभागीदारी का अभियान बने।

सांसद राधेश्याम राठिया ने सेवा संकल्प अभियान शत प्रतिशत सफल बनाने कार्यकर्ताओ को प्रोत्साहित करते अतिथियों आगंतुकों का आभार व्यक्त कर समापन घोषणा किया गया।कार्यशाला का कुशल मंच संचालन जतिन्द्र साव जिला महामंत्री द्वारा किया गया।

कार्यशाला में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक धरम लाल कौशिक,जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, सांसद राधेश्याम राठिया,सभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला,जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर

,गुरुपाल भल्ला,श्रीकांत सोमावार,विवेक रंजन सिन्हा,सुभाष पांडेय,सतीश बेहरा,सत्यानन्द राठिया,सुनीति राठिया,विकास केडिया,जतिन साव,शिखा गबेल,जीर्वधन’ चौहान,अश्वनी पटनायक,डिग्री साहू,मधुलता पटेल, सुमीत शर्मा सहित सभी जिला कार्यकारिणी,मोर्चा जिला अध्यक्ष महामंत्री,मण्डल अध्यक्ष गण,प्रभारीगण महामंत्री एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...