रोडोपाली मंडल के मिलुपारा में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ

रोडोपाली मंडल के मिलुपारा में सेवा सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ
तमनार @ संदेशा 14.9.2020देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस 17 सितंबर को है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी के निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय जी व प्रदेश संगठन महा मंत्री श्री पवन साय जी के मार्ग दर्शन में जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्देश दिया गया है ।इस परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 14 सितंबर को केलो नदी के किनारे पुलिस चौक मिलुपारा में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष बंशीधर चौधरी समेत शंकर पटेल , दीलिप नायक , उद्धव भगत , अशोक पटेल , मधु गुप्ता एवं भाजपा परिवार के अन्य कार्यकर्तागणो ने सेवा सप्ताह स्वच्छ्ता कार्यक्रम में शामिल होकर महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।


