WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर्शक दीर्घा में बैठकर लिया विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद

चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

*दर्शक दीर्घा में बैठकर लिया विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

*बस्तर के कलाकारों के लिए 51 हजार रुपये की अतिरिक्त सम्मान राशि देने की घोषणा*

रायगढ़ @संदेशा 24

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के चौथे दिन प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठकर विभिन्न कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों का सम्मान भी किया। इस दौरान जाह्नवी बेहरा की ओडिसी, बेंगलुरु की शिवरंजनी हरीश एवं बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट्स एंड लिटरेचर के ‘बादल’ दल सहित कई कलाकारों की प्रस्तुतियां हुईं।

*नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि चक्रधर समारोह आज रायगढ़ ही नहीं, बल्कि देश-प्रदेश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंच नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का हिस्सा बनना गौरव की बात है। उन्होंने रायगढ़ में कला के प्रति लोगों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि शहर के विभिन्न मोहल्लों में छोटे-छोटे स्थानों पर बड़ी संख्या में बच्चे कथक सहित अन्य शास्त्रीय कलाओं का प्रशिक्षण ले रहे हैं। ऐसे कला साधकों और गुरुओं के योगदान को उन्होंने नमन किया।

*बस्तर के कलाकारों का किया विशेष अभिनंदन

वित्त मंत्री ने बस्तर से आए कलाकारों का विशेष रूप से अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर की कला और संस्कृति को रायगढ़ के मंच पर प्रस्तुत किया जाना दोनों क्षेत्रों के लिए गौरव और हर्ष का विषय है। उन्होंने बस्तर से अपने पुराने जुड़ाव को भी साझा किया। इस अवसर पर श्री चौधरी ने बस्तर के कलाकारों के लिए अपनी ओर से 51 हजार रुपये की अतिरिक्त सम्मान राशि देने की घोषणा की।

*आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों को दिया धन्यवाद

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने चक्रधर समारोह को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कलाकारों, गुरुओं, आयोजकों, प्रशासन और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को और ऊंचाई देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने रायगढ़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, श्री गुरुपाल भल्ला सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में कलाप्रेमी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ ... बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अघ... चक्रधर समारोह में मधुमिता रॉय मिश्रा ने कथक की शास्त्रीय नृत्य... चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति ... चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी *दर... चक्रधर समारोह में ‘बादल’ आसना ने बिखेरी बस्तर की लोक संस्कृति ... कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के क... रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स... नलवा स्टील एंव नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड में शिल्पदेव भगवान श्...