मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ किसान बन्धुओ वैज्ञानिक तरीके से खेती किसानी कर अपनी व राष्ट्र की विकास में योगदान देवे – विनायकः पटनायक

मंगलम तमनार में शर्मा कृषि केंद्र द्वारा भव्य किसान सम्मेलन @ किसान बन्धुओ वैज्ञानिक तरीके से खेती किसानी कर अपनी व राष्ट्र की विकास में योगदान देवे – विनायकः पटनायक
तमनार @ संदेशा 24
रायगढ़ जिले के मंगलम भवन तमनार तहसील में ट्रॉपिकल एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व शर्मा कृषि केंद्र तमनार के द्वारा 19 सितम्बर शनिवार को भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें तमनार के सभी ग्रामों से चार सौ से अधिक किसानों की उपस्थिति रही।

किसान सम्मेलन में किसानों उत्साह एवं सक्रिय सहभागिता से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह सम्मेलन न केवल ज्ञानवर्धन का मंच बना, बल्कि आपसी संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान का भी सशक्त माध्यम रहा।

कृषि क्षेत्र में नवाचार, विभिन्न रोगों के निदान,सतत विकास और किसान हितैषी नीतियों को लेकर जो चर्चाएं हुईं, वे निश्चित रूप से भविष्य में सकारात्मक बदलाव लाएँगी। लाटरी पद्धति से 21 किसानों की दीवाल घड़ी,टी शर्ट व दवाइया प्रदाय की गई।सभी किसानों को स्वादिष्ट भोजन खिलाया गया।
विनायक पटनायक ने सभी किसानों को कहाकि किसान बन्धुओ आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति से खेती किसानी कर अपनी व राष्ट्र के विकास में सहयोग करें पंकज शर्मा ने अतिथियों, विशेषज्ञों और आयोजकों का, जिनके समर्पण एवं प्रयासों से यह सम्मेलन संभव हो सका।
कार्यक्रम में ट्रॉपिकल एग्रो परिवार के,राजीव शिशोदिया एवं शर्मा कृषि केंद्र तमनार के प्रोपाइटर पंकज शर्मा और मनोज शर्मा जी का सहयोग रहा।


