स्वच्छता ही सेवा अभियान: छर्राटांगर में ग्रामीणों ने किया सामूहिक श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा अभियान: छर्राटांगर में ग्रामीणों ने किया सामूहिक श्रमदान
रायगढ़ @ संदेशा 24
स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत छर्राटांगर में “एक घंटा, एक साथ” थीम पर सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने ग्रामीणों के साथ श्रमदान में सहभागिता की। इस दौरान लोगों ने सार्वजनिक स्थानों की सफाई के साथ आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन की आदत बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सभी ने ग्राम को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा स्वच्छता के कार्यों में निरंतर सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।


