सराईपाली में सेवा सेतु अभियान ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित @ केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ का शत प्रतिशत लाभ लें – सांसद राधेश्याम राठिया

सराईपाली में सेवा सेतु अभियान ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित @ केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ का शत प्रतिशत लाभ लें – सांसद राधेश्याम राठिया
तमनार @ संदेशा 24 # दुलेन्द्र पटेल
विकास खण्ड तमनार में सेवा सेतु अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय विशेष शिविर 2 अक्टूबर शुक्रवार को लसराईपाली में सांसद श्री राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य जनपद अध्यक्ष जागेश सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम भारत माता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,पं लाल बहादुर शास्त्री की पूजा अर्चना दीप प्रज्बलन कर शुभारंभ किया गया।

अतिथियों का स्वागत पश्चात एसडीएम प्रवीण तिवारी ने सेवा सेतु अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय शिविर में प्राप्त आवेदन मांग शिकायत का तत्काल निराकरण एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के बारे में बताया गया।

सेवा सेतु शिविर में क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित 82 आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा स्वमित्व पट्टा,ऋण पुस्तिका,उद्यान विभाग द्वारा मुनगा आम अमरूद पौधा,जनपद पंचायत से स्वचग्रहीयो को स्वच्छता प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

सांसद राधेश्याम राठिया ने कहाकि यशस्वी मोदी जी की 13 साल मुख्यमंत्री व 12 साल प्रधानमंत्री इनका 25 वर्ष की सेवा यात्रा,राष्ट्र के प्रति निरंतर कार्य करने की भावना,सरकार की विभिन्न योजनाओं को समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुचाने का कार्य किया जा रहा है।

कांग्रेस कार्यकाल में नाम से योजनाए संचालित होती थी लेकिन भाजपा सरकार में सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।जिसमे शासन प्रशासन जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ लोगो को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान,प्रधानमंत्री आवास महतारी वंदन,किसान सम्मान जैसे अनेको संचालित योजनाओ का शत प्रतिशत लाभ उठावें। भाजपा जिला महामंत्री जतिन्द्र साव,जनपद अध्यक्ष जागेश सिदार,सभापति कमला मित्तल,मण्डल अध्यक्ष सरोज बेहरा ने सम्बोधित किया।

सांसद श्री राधेश्याम राठिया,जिला महामंत्री जतिन्द्र साव,जनपद अध्यक्ष जागेश सिदार,उपाध्यक्ष गायत्री बेहरा,सभापति कमला मित्तल,सभापति धनश्याम मालाकार,बीडीसी प्रेमकुमारी राठिया,याद लाल नायक,चक्रधर राठिया,द्वारिका ठाकुर,शोभाराम बेहरा,सरपंच गण ईश्वर प्रसाद किसान,डॉक्टर प्रसाद राठिया,बहारतीन धनवार,शंकर प्रसाद राठिया, रमेंतीन राठिया,अनंतराम भगत,ज्योति सिदार,झुमुकलाल कुराल,
महेन्द्र पटेल,अशोक पटेल,सुभाष मित्तल,नेत्रानन्द पटेल, जयप्रसाद किसान,शेषदेव पण्डा,उध्दव प्रसाद पन्डा,सुरेन्द्र भोय,महेश भोय एवं

एसडीएम प्रवीण तिवारी,तहसीलदार शिवम पांडेय,जनपद सीइओ धर्मेन्द्र वैस,नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा,बीईओ मोनिका गुप्ता,बीएमओ डॉ डीएस पैकरा,यूं एन नगाइच,बीपी सिदार,अन्य अधिकारी कर्मचारी करारोपण अधिकारी,सचिव,कोटवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सैकड़ों ग्रामीणजनों की उपस्थिति रही।


