WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.21 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.22 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.28 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.23 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.24 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.25 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.23.26 (1)
WhatsApp Image 2026-08-19 at 11.32.39
रायगढ़

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को सराहा

*विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता, शिक्षकों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें की गई वितरित*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.51.30 (1)

रायगढ़ @ संदेशा 24

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पुसौर के शासकीय हाई स्कूल पंचपारा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता सह-प्रदर्शनी तथा शिक्षकों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों का अवलोकन किया और बच्चों से बातचीत कर उनकी प्रतिभा एवं रुचियों को जाना। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों का उल्लेख किया। उन्होंने रायगढ़ में नर्सिंग कॉलेज, संगीत महाविद्यालय और नालंदा परिसर जैसी सुविधाओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों से इनका अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सामने आगे बढ़ने के अनेक अवसर हैं और सही मार्गदर्शन के साथ इन अवसरों का उपयोग कर वे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

विकासखंड के प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के संकुलों से चयनित विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने विकसित भारत-2047 की कल्पना को अपने चित्रों में उकेरा। अलग-अलग विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और कल्पनाशीलता को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। भाषण प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे। प्राथमिक स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में संजना प्रजापती ने प्रथम, रोशनी चौहान ने द्वितीय और परिधी चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में फातिमा महंत प्रथम, कुमकुम श्रीवास द्वितीय और पूजा चौहान तृतीय रहीं।

माध्यमिक स्तर की चित्रकला में प्राची मेहर प्रथम, मिथिला पटेल द्वितीय और भूमिका निषाद तृतीय रहीं। भाषण में मीनाक्षी साहू ने प्रथम, शिबिका कुमारी ने द्वितीय और महिमा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में गरिमा पटेल प्रथम, नियति प्रधान द्वितीय और योगेश संजय तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में तुषार चौहान प्रथम, प्रिन्सी पटेल द्वितीय और रूची चौधरी तृतीय रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।

*प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर शिक्षकों की कार्यशाला

कार्यक्रम में कक्षा 5वीं एवं 8वीं अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों को नवोदय, एकलव्य, जवाहर उत्कर्ष एवं सैनिक स्कूल तथा कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को प्रयास, राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य परीक्षा और श्रेष्ठा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के संबंध में शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ शिक्षकों ने परीक्षा की तैयारी, अध्ययन की रणनीति और विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से तैयार करने के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए व्यवस्थित तैयारी कराने और उन्हें उपलब्ध अवसरों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री विजय अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती डोल नारायण एवं श्री बृजेश गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, उपाध्यक्ष श्रीमती खीरमती चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानी मोहित सतपथी,

जनपद सदस्य श्री मुक्तेश्वर पंडा, श्री विकास केडिया, श्री विलिश गुप्ता, श्री संदीप पंडा और श्री जैमिनी गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामानंद साहू, डीएमसी श्री आलोक स्वर्णकार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुसौर श्री भुवनेश्वर पटेल सहित सभी संकुलों के सीएसी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हाई स्कूल पंचपारा की प्राचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.47 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.48 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.49 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.55
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 20.58.53

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Latest
वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की ... सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजि... सराईपाली में सेवा सेतु अभियान ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित @ केंद... 🚨ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की अवैध कबाड़ परिवहन पर एक ... 🚨ऑपरेशन क्लीन हंट” में कापू पुलिस की कार्रवाई, पण्डो जनजाति की... 🚨साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदे... वृद्धजन समाज की महत्वपूर्ण धरोहर, अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस ... 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, पांच संभ... स्वच्छता ही सेवा अभियान: छर्राटांगर में ग्रामीणों ने किया सामू... सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता और मोबाइ...