थाना पूंजीपथरा निरीक्षक मनीष नागर टीम ने 3 सट्टा खाईवाल पर बड़ी कार्यवाही..सट्टा पट्टी अंक के साथ 11150 जुमला रकम जप्त

थाना पूंजीपथरा में 3 सट्टा खाईवाल के विरुद्ध कार्यवाही..सट्टा पट्टी अंक के साथ 11150 जुमला रकम जप्त
तमनार (दुलेंद्र पटेल) 19.9.2020थाना पूंजीपथरा द्वारा 3 सट्टा खाईवाल पर बड़ी कार्यवाही करते सट्टा पट्टी अंक के साथ 11150 जुमला रकम जप्त करने में सफलता हासिल हुई है। थाना पूंजीपथरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 सितम्बर 2020 को पुलिस अधीक्षक महोदय रायगढ़ के दिशा निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में निरीक्षक मनीष नागर के द्वारा हमराह स्टाफ सहायक उपनिरीक्षक चंदन सिंह नेताम आरक्षक 691 विनोद शर्मा आरक्षक 624 धर्मेंद्र प्रताप सिंह आरक्षक 735 नरेश कुमार रजक के संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सट्टा खाईवाल मदन मोहन साहू पिता फूल कुमार साहू उम्र 30 साल निवासी बंजारी थाना सारंगढ़ हाल मुकाम वीडियो बाड़ी पूंजीपथरा थाना पूंजीपथरा एवं दिलेश्वर जांगड़े पिता प्रेमलाल जांगड़े उम्र 30 वर्ष ग्राम बरतुगा थाना सारंगढ़ हाल मुकाम बी ए पावर लिमिटेड पूंजीपथरा तथा लक्ष्मण दास पिता इतवार दास उम्र 45 साल निवासी छहडोरिया थाना घरघोड़ा के द्वारा सट्टा पट्टी अंक लिखकर सट्टा खिलाते पकड़े गए आरोपी मदन मोहन साहू से नगदी रकम 5550 रू एवं सट्टा पट्टी का अंक लिखा हुआ कागज का टुकड़ा एवं आरोपी दिलेश्वर जांगड़े से नकदी रकम 2100 रू एवं सट्टा पट्टी अंक लिखा हुआ कागज का टुकड़ा तथा लक्ष्मण दास से नगदी रकम 3500 रू एवं सट्टा पट्टी का अंक लिखा हुआ कागज का टुकड़ा जुमला रकम 11150 रू जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 189/ 20, 190 /20, 191/ 20 धारा 4(क) सार्वजनिक धृत अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाती है,

