19 सितम्बर को सीएचसी तमनार क्षेत्र में 4 ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव बीएमओ डॉ.डी.एस पैकरा ने की पुष्टि

19 सितम्बर को सीएचसी तमनार क्षेत्र में 4 ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव बीएमओ डॉ.डी.एस पैकरा ने की पुष्टि
तमनार @ संदेशा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में 19 सितम्बर शनिवार को एंटीजन टेस्ट में जेपीएल में 1 डोलेसरा में 1 पूंजीपथरा में 1 तमनार 1 कुल 4 व्यक्ति कोरोना संक्रमित की पुष्टि बीएमओ डॉ.डी.एस पैकरा द्वारा की गई है। कुछ पॉजिटिव ब्यक्तियों को होम आईशोलेशन एवं कुछ ब्यक्तियों को कोविड हॉस्पिटल रायगढ़ भेजा गया है। इनके प्राथमिक संपर्क में आये लोगो की कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।आज आरटीपीसीआर 53 व एंटीजन 40 लोगो का सेम्पल लेकर जांच किया गया। शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु उक्त परिवार निवास स्थान में स्वास्थ्य विभाग की निर्देश लगाया गया है। 19 सितम्बर आज तक कुल संक्रमित 206,ठीक होने पर डिस्चार्ज 130, एक्टिव केस संख्या 76 एवं होम आईशोलेशन 40 ब्यक्ति एवं कोरोना संक्रमण से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

