रायगढ़ जिले में 24 से सात दिनों का लॉक डाउन ..कलेक्टर श्री भीम सिंह द्वारा आदेश जारी..

रायगढ़ जिले में 24 से सात दिनों का लॉक डाउन ..कलेक्टर श्री भीम सिंह द्वारा आदेश जारी..
रायगढ़ @ संदेशा 20.9.2020रायगढ़ जिले में कोरोना मरीजो की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए रायगढ़ जिले को भी पूर्ण सात दिनों के लिए लॉक डाउन करने आदेश जारी किया गया है। इस दौरान ज्यादातर प्रतिष्ठानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। आवश्यक सामानों की आपूर्ती के लिए किराना दुकान, मिल्क पार्लर, दवाई दुकानों के लिए समय तय किया गया है।रायगढ़ कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में 24 सितंबर की शाम 5 बजे से 30 सितंबर रात्रि 12 बजे तक जिले के सभी नगरी निकाय क्षेत्रो में पूर्ण लॉक डाउन कर दिया गया है ।इस दौरान जरूरी सेवाओं के समय पर भी पाबंदियां लगाई गई है साथ मे सभी शासकीय अशासकीय कार्यालय बंन्द रखने को कहा गया है ।मेडिकल दुकानों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक समय रखा गया है जबकि पेट्रोल पंप सुबह 7 बजे से 12 बजे तक ही संचालित होंगे ।आपको बता कि जिले में अबतक 4800 covid मरीजो की संख्या हो चुकी है वहीं प्रतिदिन यहां से1500 से 2000 मरीज पहचान किये जा रहे हैं ।ऐसे में पूरे प्रदेश के निगम क्षेत्रों में को कल से ही लॉक डाउन करने की घोषणा कर दी गयी है ।मेडिकल दुकान सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुलेंगीअस्पताल परिसर के भीतर की मेडिकल 24 घंटे खुली रहेगीसभी बैंक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगेपेट्रोल पंप सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगेदूध डेयरी सुबह 6 से 8 और शाम 5 से 6.30 बजेपशु चारा दुकान सुबह 6 से 8 और शाम 5 से 6.30 बजेगैंस सिलेंडर की बुकिंग केवल फोन पर की जा सकेगीउद्योग में परिसर के भीतर ही मजदूरों को रखकर काम लिया जाएगारायगढ़ जिले की सभी शराब दुकान बंद रहेगीसब्जी और फल की कोई दुकान 24 सितंबर से नहीं खुलेंगीसरकारी दफ्तरों में आम लोगों का जाना प्रतिबंधित होगासभी प्रकार की व्यावसायिक दुकानें बंद रहेंगी


