सीएचसी तमनार क्षेत्र में 12 ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव बीएमओ डॉ.डी.एस पैकरा ने की पुष्टि

सीएचसी तमनार क्षेत्र में 12 ब्यक्ति कोरोना पॉजिटिव बीएमओ डॉ.डी.एस पैकरा ने की पुष्टि
तमनार (दुलेंद्र पटेल) 20.9.2020 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार में 20 सितम्बर रविवार को जेपीएल प्लांट से 5 महामाया कालोनी पूंजीपथरा से 3 बिजना 1 डोलेसरा 1 हिंडाल्को बांजीखोल 2 कुल 12 ब्यक्ति संक्रमित की पुष्टि की गई है।एंटीजन टेस्ट में 1 संक्रमित एवं आरटीपीसीआर में 11 ब्यक्ति संक्रमित को कोविड हॉस्पिटल रायगढ़ भेजा जा रहा है। इनके प्राथमिक संपर्क में आये लोगो की कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।शासन के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण से रोकथाम एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने हेतु उक्त परिवार निवास स्थान में स्वास्थ्य विभाग की निर्देश लगाया गया है। 20 सितम्बर आज तक कुल संक्रमित 218,ठीक होकर डिस्चार्ज 140, एक्टिव केस 78, होम आईशोलेशन 42 ब्यक्ति एवं कोरोना संक्रमण से 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

